छोटा सा हैक और पानी की बोतल लीक होना बंद हो जाएगी, आप भी जान लें

Mar 07, 2026 01:21 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

How to tighten loose bottle cap: पानी की बोतल से पानी लीक होकर गिरता है तो उस बोतल को फेंकने की बजाय बस इस हैक को आजमाकर देखें। जिससे बोतल फिर से लीकप्रूप बन जाएगी और आपको बहुत सारे पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।

छोटा सा हैक और पानी की बोतल लीक होना बंद हो जाएगी, आप भी जान लें

पानी की बोतल कई बार ढक्कन से ढीली हो जाती है और उसमे से पानी गिरने लगता है। ये समस्या सबसे ज्यादा बच्चों की बोतल में होती है। अब बच्चे हैं तो बगैर बोतल के स्कूल जाएंगे नहीं और हर बार नई बोतल खरीद लें तो पुरानी बोतल बस यूं ही फेंकनी पड़ जाती है। लेकिन अब ढक्कन लीक होने की समस्या को ठीक करने का ये हैक जान लेंगी तो हर बार नई बोतल खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा। किसी भी बोतल का ढक्कन ढीला हो और पानी लीक करके गिर रहा हो, इस हैक को ट्राई कर उसे ठीक किया जा सकता है। जान लें ये काम का हैक।

बोतल के ढीले ढक्कन को टाइट करने का हैक

पानी की बोतल का ढक्कन ढीला हो गया है और उसमे से पानी लीक हो रहा तो बहुत ही आसान सा तरीका है। अक्सर बोतल को लीकप्रूफ बनाने के लिए ढक्कन में अंदर की तरफ प्लास्टिक लगी होती है। आप भी इसी ट्रिक का इस्तेमाल करें। बस बोतल की नेक पर एक रबर बैंड को दो बार घुमाकर फंसा दें। फिर ढक्कन को बंद करें। इससे ढक्कन बोतल की नेक पर अच्छी तरह से सेट होगा और उसमे से पानी लीक होकर बाहर नहीं गिरेगा।

क्लिंग रैप से लपेटें

बोतल के ढीले ढक्कन को टाइट करने के लिए आप क्लिंग रैप का भी यूज कर सकती हैं। बस क्लिंग रैप को बोतल की गर्तन पर दो से तीन बार या उससे ज्यादा लपेटें। फिर ढक्कन लगाएं। ऐसा करने से बोतल से पानी लीक होने की प्रॉब्लम ठीक हो जाएगी और आप बोतल को दोबारा से यूज कर सकेंगी।

टेप भी इस्तेमाल कर सकते हैं

क्लिंग रैप कई बार ढक्कन खोलने के बाद गिर जाता है या खो जाता है। ऐसे में बोतल के ढक्कन को टाइट करने के लिए टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस सेलो टेप को लेकर बोतल की नेक पर कई राउंट लपेट दें। जिससे ढक्कन अच्छी तरह से टाइट बंद हो। इस हैक को आजमाकर देखें। लीकेज की वजह से यूजलेस हो गई बोतल को आराम से दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।