छोटी अलमारी? कोई दिक्कत नहीं! अपनाएं ये 5 टिप्स, कम जगह में सेट रहेंगे कपड़े

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

थोड़ा सोच-समझकर और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी अलमारी को ऐसे ऑर्गनाइज कर सकती हैं कि हर कपड़ा, हर एक्सेसरी अपनी सही जगह पर दिखे और जगह भी बच जाए। चलिए जानते हैं कुछ आसान से हैक्स-

छोटी अलमारी? कोई दिक्कत नहीं! अपनाएं ये 5 टिप्स, कम जगह में सेट रहेंगे कपड़े

अलमारी खुलते ही कपड़े इधर-उधर पड़े दिखें और जरूरी चीजें ढूंढते-ढूंढते टाइम निकल जाए, ये परेशानी बहुत लोगों के साथ होती है। कभी-कभी तो लगता है, इतनी छोटी अलमारी में सब आएगा कैसे। लेकिन थोड़ा सोच-समझकर और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी अलमारी को ऐसे ऑर्गनाइज कर सकती हैं कि हर कपड़ा, हर एक्सेसरी अपनी सही जगह पर दिखे और जगह भी बच जाए। चलिए जानते हैं कुछ आसान से हैक्स जिनकी मदद से आप अपनी छोटी सी अलमारी को भी साफ-सुथरे और ऑर्गनाइज तरीके से रख सकती हैं।

हैंगर वाला जुगाड़ काफी काम आएगा

अगर आपकी अलमारी में हैंगर के लिए जगह कम है, तो इसे स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले एक हैंगर में कोई पुराना बैंगल डालकर उस बैंगल में दूसरा हैंगर टांग दें। इस छोटी सी ट्रिक से आप एक ही हैंगर पर कई कपड़े आसानी से लटका सकती हैं और अलमारी में बहुत जगह बचा सकती हैं।

कपड़ों को वर्टिकल रखें

कपड़ों को एक के ऊपर एक फोल्ड कर के रखने की बजाय उन्हें वर्टिकल तरीके से रखें। इससे दराज खोलते ही हर कपड़ा साफ दिखाई देगा और किसी कपड़े को निकालने पर बाकी की फोल्डिंग खराब नहीं होगी। टी-शर्ट और जींस के लिए यह तरीका सबसे सही है। कोशिश करें कि एक ही प्रकार के कपड़े एक साथ हों, जैसे कुर्ती के ऊपर कुर्ती और शर्ट के ऊपर शर्ट। इस तरह आप हर कपड़े को आसानी से ढूंढ पाएंगी और अलमारी हमेशा सेट रहेगी।

शेल्फ में छोटे पार्टिशन बनाएं

अलमारी की शेल्फ के अंदर छोटे-छोटे पार्टिशन बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पुराने जूतों के डिब्बों का इस्तेमाल करें। इन डिब्बों में आप मोजे, अंडरगारमेंट्स या रुमाल जैसी छोटी चीजें अलग-अलग रख सकती हैं। इससे अलमारी का सामान फैलेगा नहीं और हर चीज जल्दी मिल जाएगी।

भारी कपड़े और कंबल सुरक्षित रखें

सर्दियों के भारी कंबल और जैकेट बहुत जगह घेरते हैं। जब उनका मौसम नहीं है, तो इन्हें पुराने तकिए के कवर में या वैक्यूम बैग में भरकर अलमारी के सबसे ऊपरी हिस्से में रखें। इससे डेली यूज के कपड़ों के लिए पर्याप्त जगह खाली हो जाएगी और अलमारी भी ऑर्गेनाइज दिखेगी।

स्कार्फ और दुपट्टों का स्मार्ट स्टोर

अगर आपके पास कई दुपट्टे, स्कार्फ या बेल्ट हैं, तो उन्हें भी आसानी से ऑर्गनाइज किया जा सकता है। इसके लिए एक हैंगर लें और उसमें पुरानी बेकार चूड़ियां या कंगन डाल दें। अब हर चूड़ी के बीच से एक दुपट्टा लटका दें। इस तरह आप एक ही हैंगर पर कई दुपट्टे टांग सकती हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।