पानी की टंकी में कभी नहीं लगेगी काई, 1 सिंपल नुस्खा कर देगा काम आसान
पानी की टंकी को अगर समय-समय पर साफ ना किया जाए तो इसमें कीड़े पनप सकते हैं और कई भी लग सकती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए यहां हम एक सिंपल नुस्खा बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप पानी की टंकी में काई लगने से रोका जा सकता है।

बहता पानी हमेशा साफ और ऊर्जावान होता है। बहते हुए होने के कारण यह अपने रास्ते की गंदगी को साफ करता हुआ आगे बढ़ता है, जिस कारण से ये हमेशा साफ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहते पानी को लगातार ऑक्सीजन मिलता रहता है, जिससे यह सड़ता नहीं है और प्राकृतिक रूप से शुद्ध रहता है। वहीं रुका हुआ पानी अनहेल्दी और दूषित होता है। समय के साथ यह अपनी प्राकृतिक ताजगी खो देता है और कई समस्याओं का घर बन जाता है। घर में लगी पानी की टंकियों में भले ही रोजाना पानी भरा जाता है। लेकिन नियमित तौर पर साफ ना होने की वजह से इनमें गंदगी की समस्या हो सकती है। जब ये काफी दिनों तक साफ नहीं होती है तो इसमें सफेद रंग के कीड़े पनपने लगते हैं। धूप, नमी और स्थिर पानी की वजह से इसमें काई भी लग सकती है। अगर आप इस समस्या को होने से बचाना चाहते हैं तो यहां बताई ट्रिक जानें।
पानी की टंकी में काई होने से कैसे रोकें?
पानी की टंकी में पानी को साफ रखने और काई होने से बचाने के लिए जामुन की लकड़ी काम आ सकती है। भारतीय परंपराओं में जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल पानी को साफ रखने के लिए सदियों से किया जा रहा है। अगर आप इसे अपनी पानी की टंकी में रखते हैं, तो यह एक बेहतरीन प्राकृतिक प्यूरीफायर की तरह काम करती है। जामुन की लकड़ी में बेहतरीन एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह पानी में हानिकारक बैक्टीरिया, कीटाणुओं, काई और कवक को पनपने से रोकती है। इसके इस्तेमाल से पानी लंबे समय तक सड़ता नहीं है और उसकी शुद्धता बनी रहती है। यह केमिकल के बिना पानी को साफ रखने का एक सुरक्षित, सस्ता और पूरी तरह से इको-फ्रेंडली तरीका है।
इन बातों का रखें ख्याल
- टंकी का ढक्कन पूरी तरह टाइट हो ताकि न तो धूप अंदर जाए और न ही बाहर की धूल-मिट्टी
- अगर आप नई टंकी खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमेशा 3-लेयर या 4-लेयर वाली टंकी चुनें। इनमें काले रंग की अंदरूनी परत होती है जो धूप को आर-पार नहीं जाने देती।
- पानी भरने के बाद टंकी में थोड़ी सी फिटकरी कपड़े में बांधकर लटकाने से मिट्टी नीचे बैठ जाती है और पानी साफ रहता है।
- हर 6 महीने में एक बार टंकी को पूरी तरह खाली करके साफ करने का नियम बना लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


