कांच की खिड़कियों से आ रही धूप रोकने का 1 हैक, कमरे में बनी रहेगी ठंडक
Hack to stop sunlight from window: हॉस्टल वगैरह में रहने वाले स्टूडेंट्स कई बार कमरे में पर्दे नहीं टांग पाते हैं। ऐसे में कांच की खिड़कियों से आने वाली धूप कमरा गर्म कर देती है। एल्यूमिनियम फॉइल के हैक से कांच से आ रही धूप को रोका जा सकता है।

कांच की खिड़कियों से धूप रिफ्लेक्ट होकर काफी ज्यादा आती है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स हॉस्टल या लॉज वगैरह में रहते हैं और उनके पास पर्दा लगाने या कमरे को ठंडा रखने के लिए कूलर, एसी नहीं होती। उन्हें कुछ ना कुछ देसी जुगाड़ का सहारा लेना होता है। सबसे पहले तो कमरे में मौजूद बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आ रही धूप,रोशनी को कम करना जरूरी होता है। अगर ऐसा ना किया जाए तो कांच से धूप रिफ्लेक्ट होती है और बहुत तेजी से कमरे को गर्म करने लगती है। ऐसे में एल्यूमिनियम फॉइल का देसी हैक बड़े काम का है। जिससे कमरे को ठंडा रखा जा सकता है।
एल्यूमिनियम फॉइल से कमरा रहेगा ठंडा
एल्यूमिनियम फॉइल के कई सारे हैक जानते होंगे। लेकिन ये हैक आपके कमरे को गर्मियों में ठंडा कर देगा और तेज धूप सीधे कमरे में आने से रोकने में मदद करेगा। तो ऐसे लोग जिनके कमरे में पर्दा लगाने का बजट नहीं है या वो खिड़कियों को ढंक नहीं पा रहे तो वो इस हैक को ट्राई करें।
जानें कैसे खिड़कियों को एल्यूमिनियम फॉइल से ढंके
खिड़कियों के दरवाजों में लगे कांच के धूप रिफ्लेक्ट होती है और कमरे में गर्माहट आती है तो उसे कम करने के लिए खिड़कियों के कांच के बराबर एल्यूमिनियम फॉइल के टुकड़े काट लें।
फिर इन सारे टुकड़ों को डबल साइडेड टेप की मदद से खिड़कियों के कांच पर चिपकाते चले जाएं। ऐसा करने से खिड़कियों के कांच से आने वाली धूप बिल्कुल बंद हो जाएगी और कमरे को ठंडा होने में मदद मिलेगी।
बिना कूलर, एसी कमरे को ठंडा करने का देसी जुगाड़
गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में काफी सारे लोग जिनके कमरों में कूलर या एसी नहीं लगा होता, भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो जाता है। गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान हैं तो ये हैक अपनाएं।
गीली बेडशीट का हैक
खिड़कियों के ऊपर बेडशीट को गीला करके टांग दें। फैन की हवा से जब ये गीली चादर सूखेगी तो कमरे की हवा को ठंडा कर देगी। एक बार जब चादर सूख जाए तो दोबारा से इसे गीला कर लें। ये हैक दोपहर की गर्म हवा में कमरे को ठंडा रखने में मदद करती है।
टेबल फैन और बर्फ का हैक
कमरे में गर्मी बढ़ गई है तो सिलिंग फैन की बजाय टेबल फैन चलाएं। सिलिंग फैन छत की गर्मी को खींचता है। टेबल फैन चलाकर सामने बर्फ के टुकड़े रखें। इससे कमरे को ठंडा होने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


