कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर डिप्रेशन में है? इन संकेतों को नजरंदाज ना करें
अगर आपका पार्टनर अचानक चुप रहने लगा है या पहले जैसी रुचि नहीं दिखा रहा, तो यह सिर्फ मूड स्विंग नहीं हो सकता। ये संकेत डिप्रेशन की ओर इशारा कर सकते हैं, जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है।

रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना सामान्य है, लेकिन जब आपका पार्टनर लंबे समय तक बदला-बदला सा रहे, चुप रहने लगे या खुद से दूर होता जाए, तो यह सिर्फ थकान या मूड खराब होने का मामला नहीं हो सकता। कई बार ये संकेत डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसे समय रहते समझना और संभालना बहुत जरूरी होता है- खासकर जब बात आपके करीबी इंसान की हो।
- बातचीत में कमी आना: अगर आपका पार्टनर पहले खुलकर बातें करता था, लेकिन अब ज्यादातर चुप रहता है, सवालों के जवाब एक शब्द में देता है या बातचीत से बचता है, तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। डिप्रेशन में व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों से साझा करने की ऊर्जा खो देता है। उसे लगता है कि कोई उसे समझ नहीं पाएगा, इसलिए वह खुद को भीतर ही भीतर बंद कर लेता है।
- हमेशा उदास या चिड़चिड़ा रहना: लगातार उदास रहना, बिना वजह चिड़चिड़ा होना या छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाना भी मानसिक तनाव की ओर इशारा करता है। कई लोग डिप्रेशन को सिर्फ उदासी से जोड़ते हैं, जबकि कई मामलों में यह गुस्से, झुंझलाहट और भावनात्मक अस्थिरता के रूप में सामने आता है।
- नींद का पैटर्न बिगड़ना: डिप्रेशन का सीधा असर नींद पर पड़ता है। जैसे बहुत ज्यादा सोना या बिल्कुल नींद ना आना- डिप्रेशन का एक अहम संकेत है। अगर आपका पार्टनर देर रात तक जागता है या हर समय थका हुआ महसूस करता है, तो इसे हल्के में ना लें- ये सभी संकेत बताते हैं कि मन अंदर से परेशान है।
- खाने की आदतों में बदलाव: अगर आपका पार्टनर अचानक बहुत कम खाने लगा है या जरूरत से ज्यादा खाने लगा है, तो यह भी चिंता का विषय हो सकता है। डिप्रेशन में भूख या तो पूरी तरह खत्म हो जाती है या फिर भावनात्मक खालीपन भरने के लिए ओवरईटिंग शुरू हो जाती है। अचानक वजन कम होना या बढ़ना भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत हो सकता है।
- किसी चीज में रुचि ना लेना: जो काम या शौक पहले खुशी देते थे- जैसे घूमना, दोस्तों से मिलना, म्यूजिक सुनना या कोई हॉबी- अगर अब उनमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रही, तो यह डिप्रेशन का बड़ा संकेत हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में Anhedonia कहा जाता है, यानी खुशी महसूस ना कर पाना।
- खुद को बेकार या बोझ महसूस करना: अगर आपका पार्टनर बार-बार खुद को नाकाम, बेकार या दूसरों पर बोझ बताने लगे, तो इसे हल्के में ना लें। डिप्रेशन व्यक्ति के आत्मसम्मान को गहराई से प्रभावित करता है। ऐसी सोच उसे खुद से नफरत करने और खुद को दोष देने की ओर ले जाती है।
पार्टनर की मदद कैसे करें?
- डांटना, तुलना करना या जबरदस्ती खुश रहने को कहना मदद नहीं करता। सबसे जरूरी है- सुनना, समझना और साथ देना। उन्हें यह महसूस कराएं कि वे अकेले नहीं हैं। अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करने के लिए प्रोत्साहित करें।
- डिप्रेशन कमजोरी नहीं, बल्कि एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। समय पर पहचाना जाए तो इससे उबरना संभव है। आपके थोड़े से ध्यान, समझ और सहयोग से आपके पार्टनर की जिंदगी में बड़ा फर्क आ सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



