Kanya Pujan Gift Ideas: कन्या पूजन में कंजकों को क्या उपहार दें? ₹50 से कम में देखें 7 गिफ्ट आइडियाज

लाइव हिन्दुस्तान
share

Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें छोटी कंजकों को उपहार और दक्षिणा देने की परंपरा है। अगर आप भी बजट में कंजकों के लिए अच्छा और काम का गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन देख सकते हैं।

Kanya Pujan Gift Ideas
अष्टमी और नवमी पूजन में कन्याओं को क्या उपहार दें?

नवरात्रि के नौ दिनों में अष्टमी और नवमी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को भोज कराया जाता है, साथ ही उन्हें उपहार और दक्षिणा देने की भी परंपरा है। अगर आप भी कन्या पूजन की तैयारी कर रहे हैं, तो कंजकों के लिए कुछ यूजफुल गिफ्ट्स प्लान कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि उपहार महंगे ही हों, कम पैसों में भी कन्याओं को काम की चीजें उपहार में दी जा सकती हैं। इन्हें देखकर वो खुश भी हो जाएंगी और लंबे समय तक इन्हें इस्तेमाल भी करेंगी। यहां हम आपके साथ 50 रूपए से कम में मिलने वाले गिफ्ट आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जो अष्टमी या नवमी पूजन पर कंजकों को देने के लिए बेस्ट रहेंगे।

अष्टमी और नवमी पूजन में कन्याओं को क्या उपहार दें?

1) स्टेशनरी किट गिफ्ट करें

कंजकों को आप छोटी सी स्टेशनरी किट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें पेंसिल, रबर, शार्पनर, कलर सेट और छोटी नोटबुक शामिल की जा सकती है। आजकल मार्केट में 20-30 रुपए में छोटी स्टेशनर किट आराम से मिल जाती है, वरना ये सामान ले कर आप खुद भी किट तैयार कर सकते हैं। कार्टून प्रिंट वाली स्टेशनरी किट कंजकों को खूब पसंद आएगी।

2) हेयर एक्सेसरीज का सेट दें

छोटी बच्चियों को हेयर एक्सेसरीज का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें हेयर क्लिप, स्क्रंची, रबर बैंड और हेयर बैंड का सेट बनाकर दे सकते हैं। बच्चियों के लिए कार्टून, तितली और फूलों वाले डिजाइन चुनें। छोटे से पाउच में पैक कर के देंगे तो वो देखते ही खुश हो जाएंगी।

3) कलरिंग बुक और क्रेयॉन सेट

मार्केट में 20-30 रुपए में एक छोटी कलरिंग बुक आराम से मिल जाती है। इसके साथ क्रेयॉन या स्केच कलर का सेट बनाकर कंजकों को गिफ्ट किया जा सकता है। ये काफी क्रिएटिव गिफ्ट है, जिसे छोटी बच्चियां आपने खाली टाइम में खूब एंजॉय करेंगी।

4) छोटा पर्स या जिपर पाउच

अपनी छोटी-छोटी चीजों को संभालने के लिए कंजकों को एक छोटा क्यूट पर्स या जिपर पाउच गिफ्ट किया जा सकता है। मार्केट में काफी क्यूट प्रिंट और डिजाइन वाले पर्स 20-40 रुपए की रेंज में आराम से मिल जाते हैं। ये गिफ्ट लंबे टाइम तक कंजकों के काम आएगा।

5) छोटी कलरफुल चूड़ियां या ब्रेसलेट

नवरात्रि के मौके पर कंजकों को छोटी कलरफुल चूड़ियां या ब्रेसलेट देना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। छोटी बच्चियों के लिए प्लास्टिक की चूड़ियों का सुंदर सेट मार्केट में आसानी से मिल जाता है। हालांकि साइज का इश्यू हो सकता है, इसलिए आप फैंसी सा ब्रेसलेट भी ले सकते हैं।

6) क्यूट पेंसिल पाउच गिफ्ट करें

50 रुपए से कम के बजट में आपको आराम से सुंदर सा पेंसिल पाउच मिल जाएगा। कंजकों के लिए ये बड़े काम का गिफ्ट हो सकता है। इसमें वो अपनी पेन, पेंसिल और बाकी स्टेशनरी के आइटम रख सकती हैं।

7) कार्टून कीचेन गिफ्ट करें

टेडी, बनी या कार्टून डिजाइन वाली कीचेन छोटी बच्चियों को खूब पसंद आती हैं। कम बजट में कंजकों को कुछ सुंदर और काम की चीज देना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बच्चियाँ इसे अपने बैग या साइकिल की चाबी में लगाकर काफी खुश हो जाएंगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कन्या पूजन में कंजकों को क्या उपहार दें? 50 रुपए से कम में देखें 7 गिफ्ट आइडियाज