Navratri Decoration: माता का दरबार थोड़े से पैसे में भी सज जाएगा, ट्राई करें ये 10 सिंपल आइडिया

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि पर मां का आगमन बस कलश स्थापना और ज्वारे उगाने से पूरा ना करें। मां के आने से पहले अपने घर और पूजा घर को सजाकर जगमग कर  दें। जिससे मां का दरबार सुंदर दिखे और मां प्रसन्न हो। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बस थोड़ी सी मेहनत से इन 10 आइडिया को लगाकर पूजा घर सजाएं।

navratri decoration ideas
पूजा घऱ सजाने के 7 तरीके

नवरात्रि पर मां का आगमन खुशियां लेकर आता है। सनातनी घरों में पूजा-पाठ, कलश स्थापना की तैयारियां जोरों पर रहती हैं। वहीं घर का मंदिर और पूरे घर को साफ-सुथरा करके सजाया जाता है। घर के मेन डोर पर तोरण और रंगोली सुंदर दिखती है। आपको भी घर-मंदिर सजाना है लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने तो कुछ सिंपल आइडिया को नोट कर लें। जिसकी मदद से आपका मंदिर और मां का दरबार सबसे सुंदर दिखेगा। बस इन सिंपल तरीकों को अपनाएं।

मंदिर में लगाएं सुंदर पर्दे

घर का मंदिर छोटा सा है, तो उसे सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे पर्दों की सजावट कर सकती हैं। इसके लिए अलग से महंगे पर्दे खरीदने की जरूरत नहीं। खिड़की, दरवाजे, रोशनदान या फिर भगवान के पीछे की दीवार पर आप पुराने दुपट्टे, साड़ी को साफ कर सही आकार में काटकर टांग सकते हैं। किनारों को अच्छी तरह गोटे चिपकाकर व्यवस्थित कर लें। ये सुंदर दिखेंगे।

गेंदे के फूल हैं बेस्ट

कुछ पैसे खर्च करना चाहती हैं तो गेंदे के फूल भी सुंदर दिखेंगे। पूजाघर में लगे पर्दों के ऊपर पीले-पीले गेंदे के फूल अट्रैक्टिव दिखते हैं और मंदिर में शुभ,पॉजिटिव माहौल बनाते हैं। कभी भी मंदिर में नकली फूलों की सजावट ना करें। ये दिखने में उतना सुंदर भी नहीं लगता और आपके मंदिर की वाइब्स को भी पॉजिटिव नहीं बनाता। ताजे फूलों की महक मन को शांति देती है।

चमकीली, पुरानी चुनरी का इस्तेमाल

मंदिर में लाल रंग के कपड़े, माता जी की चुनरी तो कई सारी रखी होंगी। इन पुरानी, कभी ना इस्तेमाल होने वाली चुनरी और लाल कपड़ों को भी दीवारों पर बैकग्राउंड में लगा सकते हैं। या फिर आलमारी और मंदिर के दरवाजे पर तोरण की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा क्रिएटिविटी चाहते हैं तो इन्हें चौकोर या मनचाहे आकार में काटकर एक के साथ एक जोड़ें और तोरण बनाकर तैयार कर लें। फिर इन्हें दीवारों पर वर्टिकली या फिर होरिजोंटल कैसे भी लगा सकती हैं।

लाइट्स लगाएं

मंदिर को जगमग करता हुआ बनाना है तो लाइट्स लगाना ना भूलें। घर में दीवाली वाली लाइट्स रखी हैं तो उन्हें लगाएं या फिर नई लाइट्स खरीदें। इनसे दीवारों, दरवाजों और मूर्ति के आसपास सजावट करें।

पूजा घर डेकोरेशन आइडिया

मंदिर पर लगाएं बंदनवार

मंदिर के दरवाजे पर बंदनवार जरूर सजाएं। आम के पत्तों, गेंदे के फूलों और अशोक की पत्तियों का इस्तेमाल करें और सुंदर बंदनवार तैयार करें। घर के मेन डोर पर भी इसे सजा सकते हैं।

बैकग्राउंड में लगाएं रंगीन कागज और वॉलपेपर

मार्केट में या फिर ऑनलाइन कई तरह के सुंदर वॉलपेपर और रंगीन कागज मिल जाएंगे। जिन्हें कम पैसे में खरीदकर दीवार पर चिपकाएं। इसमे कई डिजाइन और वैराइटी आराम से मिलती हैं। नवरात्रि की स्पेशल थीम वाले वॉलपेपर या फिर फूल, पत्ती, नेचर से जुड़े वॉलपेपर खरीदकर चिपकाएं और पूजा घर के डेकोरेशन को पूरा करें।

कलश के आसपास की सजावट

मंदिर के जिस एरिया में कलश रख रही हैं और ज्वारे उगाने की तैयारी की हैं। उसके आसपास स्वास्तिक चिह्न, दीप, कैंडल जलाकर सजावट पूरी करें। मिट्टी के दीयों को कलर करके उनमे गोटा वगैरह चिपकाकर अट्रैक्टिव बना लें। बजट की कमी नहीं तो मार्केट से भी डिजाइन वाले दीये खरीद सकती हैं। ये सुंदर दिखेंगे और पूजा घर की सजावट में चार चांद लगाएंगे।

रंगोली बनाएं

घर के कोने में बना मंदिर और भी सुंदर दिखेगा जब आप एक रंगोली बनाकर तैयार करेंगी। हल्दी, रोली, चावल का सफेद आटा लेकर आप सुंदर सी छोटी या बड़ी रंगोली बनाकर तैयार करें। ये पूरे घर में त्योहार वाली रौनक लाने में मदद करती है।

दीवार पर टांगने वाले रंगीन लैंप

दीवार पर टांगने के लिए सुंदर छोटे-छोटे रंगीन लैंप मिलते हैं। दो-चार या जगह के हिसाब से आप इन्हें टांगेगे तो ना केवल मंदिर का कोना जगमग करेगा बल्कि सबसे अट्रैक्टिव भी दिखेगा।

लकड़ी का मंदिर सजाने का तरीका

अगर आपका मंदिर लकड़ी का है और दीवार पर टंगा है तो भी इसे सुंदरता से सजाया जा सकता है। सबसे पहले बैकग्राउंट पर किसी पुराने लाल, पीले, ऑरेंज, गुलाबी या चुनरी प्रिंट वाले दुपट्टे को मंदिर के शिखर के ऊपर दीवार से सटाकर लगाएं और इस दुपट्टे के साथ लाइट्स को भी अटैच करें। छोटे-छोटे गेंदे के फूल की माला को बनाकर मंदिर पर लगाएं। इस तरह से लकड़ी का मंदिर भी आराम से सज जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़नवरात्रि की डेकोरेशन कम खर्च में हो जाएगी पूरी, 10 सिंपल तरीके अपनाएं