किसी महल से कम नहीं संजय दत्त का घर, लकड़ी-कांच के इंटीरियर पर टिक जाएंगी नजरें, Inside Pics

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

संजय दत्त ने मुंबई में अपना आलीशान घर बनाया हुआ है, जहां पर उनका परिवार ज्यादातर समय बिताता है। मुंबई के घर के अलावा उन्होंने दुबई-न्यूयॉर्क में भी बंगला लिया हुआ है। लेकिन आज हम आपको उनके मुंबई वाले घर की खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

sanjay dutt luxury mumbai house
किसी महल से कम नहीं संजय दत्त का घर

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी एक्टर संजय दत्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं और लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं। संजय दत्त ने मुंबई से लेकर दुबई तक अपने खूबसूरत घर बना रखे हैं और न्यूयॉर्क में भी उनका आलीशान घर बना हुआ है। इन तीनों ही घर में एक खासियत है और वह है घर का इंटीरियर। जी हां, संजय दत्त ने अपने तीनों घरों में लकड़ी और कांच से बना खूबसूरत इंटीरियर करा रखा है, जो देखने पर सुंदर लगता है। फिलहाल, आज हम उनके मुंबई वाले घर की बात कर रहे हैं, जहां पर वह ज्यादातर समय रहते हैं। यहां पर भी उनका इंटीरियर देखते ही बनता है। चलिए आपको एक्टर के घर की सुंदर तस्वीरें दिखाते हैं।

मुंबई में कहां पर हैं एक्टर का घर

संजय दत्त का मुंबई वाला घर पाली हिल के पॉश इलाके में स्थित है। यह जगह बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों का ठिकाना भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर की जगह पहले संजय दत्त के माता-पिता सुनील और नरगिस का बंगला अजंता हुआ करता था। फिर इसे दोबारा बनाया गया और खूबसूरत बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया। इसका नाम रखा गया है इम्पीरियल हाइट्स। अब संजय अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं और उनके पेरेंट्स की यादें भी यहां मौजूद हैं।

लिविंग एरिया है खूबसूरत

संजय दत्त के घर का लिविंग रूम काफी स्टाइलिश और आरामदायक है। यहां बेज रंग की दीवारों, भूरे सोफे और लकड़ी के फ्लोरिंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कमरे में बड़े एलईडी टीवी के पीछे लकड़ी का पैनल लगाया गया है, जो इसके लुक को खास बनाता है। इस दीवार पर संजय दत्त के माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की तस्वीरें लगी हैं। ये तस्वीरें घर की सजावट को और खास बनाती हैं।

मॉड्यूलर किचन भी है खास

मॉड्यूलर किचन भी है खास

संजय के घर में मॉड्यूलर किचन सफेद रंग का चमकता है। सफेद रंग का किचन साफ-सुथरे एस्थेटिक इंटीरियर से सजाया गया है, जो देखने में सुंदर लगता है। इसमें इतनी जगह है कि लोग आराम से खाना बनाने के साथ दूसरे कामों को कर लें।

कांच-लकड़ी का इंटीरियर

संजय दत्त के मुंबई वाले आलीशान घर में कांच और लकड़ी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। घर के इंटीरियर में लकड़ी का इस्तेमाल इसे क्लासी लुक देता है, वहीं कांच की मौजूदगी घर को खुला, रोशनी से भरा और मॉडर्न बनाती है। घर का इंटीरियर उसे एलिगेंट और लग्जरी एहसास देता है। लकड़ी की नेचुरल फिनिश और कांच की चमक घर की खूबसूरती को और खास बनाती है। यह डिजाइन उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें घर रॉयल या मॉडर्न लुक में चाहिए।

किसी महल से कम नहीं संजय दत्त का घर

संजय को पसंद है खास चीजें

संजय दत्त को सजावट में एन्टीक चीजें काफी पसंद हैं। उन्होंने अपने घर को लग्जरी लुक देने के लिए यहां पर आर्टवर्क, पेंटिंग्स, आर्टिफिशियल फूल, आकर्षक लैंप और पेंडेंट लाइट्स लगाई हुई हैं। इसके अलावा राइफल के आकार के स्टैंड वाला लैंप भी घर में सजा हुआ है।

घर में बना है ऑफिस-जिम

संजय दत्त के घर में छोटा सा ऑफिस और जिम भी बना हुआ है, जहां पर संजय और मान्यता बैठते हैं। फिल्मों या काम से रिलेटेड चीजें संजय अपने ऑफिस में निपटाते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ बताई जाती है और यहां पर हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़संजय दत्त के घर का इंटीरियर है बेहद खास, लकड़ी-कांच के डिजाइन से मिला रॉयल लुक