सेफ्टी पिन से ये 5 काम करें आसान, याद रखें ये हैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कपड़ों पर तो खूब करना जानते होंगे। फटी हुई शर्ट की सिलाई छिपानी हो या फिर साड़ी का पल्लू टिकाना या फिर ढीले ब्लाउज फिटिंग करने हो, सेफ्टी पिन काम आती है। लेकिन इसके अलावा भी सेफ्टी पिन से ये 5 काम किए जा सकते हैं, जान लें।

safety pin hack
सेफ्टी पिन से जुड़े 5 हैक जरूर जानें

सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कपड़ों को फिक्स करने में तो खूब किया होगा। साड़ी का पल्लू कंधे पर टिकाना हो या फिर ढीले ब्लाउज को टाइट करना हो,या कपड़ा कहीं फट गया, बिना सिलाई एक सेफ्टी पिन ही है जो आपके कपड़ों को खिसकने, खुलने से बचाने में मदद करती है। लेकिन ये सेफ्टी पिन केवल इतने से काम के लिए नहीं होती। इनकी मदद से और भी कई काम किए जा सकते हैं। तो अपने बैग में सेफ्टीपिन जरूर रखनी चाहिए। ना जानें कौन सा ऐसा हैक हो जो आपके काम को आसान बना दें। यहां जानें सेफ्टी पिन के 5 हैक जो आपके काम को आसान बना देंगे।

जिप लॉकर बन जाएगी सेफ्टीपिन

घर से बाहर ट्रैवल पर निकले हैं और बैग में किसी भी तरह का सेफ्टी लॉक लगाना भूल गए हैं। तो ऐसे में टेम्परेरी सॉल्यूशन है सेफ्टीपिन, इसे जिप की चेन में फंसाकर लॉक कर दें और कुछ देर के लिए बिल्कुल निश्चिंत हो जाएं। क्योंकि सेफ्टीपिन लगाने से आपकी जिप इधर-उधर नहीं खुलेगी, हालांकि आपको अपने बैग में रखे सामान की सेफ्टी के लिए कुछ स्थायी समाधान खोजना होगा लेकिन कुछ वक्त के लिए तो ये आपकी मदद कर ही देगी।

सैंडल की स्ट्रैप टूट गई

चलते-चलते आपके सैंडल की पट्टी टूट गई। आसपास कोई दुकान नहीं और ना ही और जोड़ी चप्पलों की है तो बस सेफ्टीपिन लें और इससे अपने सैंडल की पट्टियों को कुछ देर के लिए फिक्स कर लें। कम से कम आप जूते-चप्पल की शॉप तक तो पहुंच ही जाएंगी।

बेडशीट ऑर्गनाइजर

गद्दे पर बिछी बेडशीट बार-बार खिसक जाती है। आप परेशान हो चुकी हैं इसे ठीक करके तो बस सेफ्टीपिन को लें और कोनों पर चादर के साथ गद्दे को जोड़कर सेफ्टीपिन लगा दें। आपका जुगाड़ सेट हो गया। अब चादर गद्दे को छोड़कर खिसकेगी नहीं और आपको बार-बार बेडशीट ठीक नहीं करना पड़ेगा। घर में मेहमान आने वाले हों और बेडरूम को व्यवस्थित रखना हो तो ये आइडिया बड़े काम का है।

केबल ऑर्गनाइजर

मोबाइल चार्जर का केबल लपेट कर बैग रखना है। लेकिन बार-बार खुल जाता है तो बस एक सेफ्टीपिन लें और उसमे केबल को फंसाकर रख दें। ये केबल ऑर्गनाइजर का काम करेगा और आपके मोबाइल का चार्जर का तार फैला हुआ नहीं दिखेगा।

नेकलेस बंद करने के काम आएगी

गले में नेकलेस पहनने वाली हैं लेकिन ये क्या चेन का हुक तो टूट चुका है। पर टेंशन ना लें एक छोटी साइज की सेफ्टीपिन को चेन में फंसा दें। गले के पीछे करें और बालों से ढंक लें। ये हैक बिल्कुल सिंपल और बड़े काम का है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़सेफ्टी पिन के ये 5 हैक, काम कर देंगे आसान