मेवाड़ घराने की राजकुमारी पद्मजा ₹60000 करोड़ के शाही महल में करती हैं राज, उनकी खूबसूरती पर अटक जाएंगी नजरें

Feb 26, 2026 08:29 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

पुराने जमाने में राजा-महाराजा बड़े शान से रहते थे और महलों पर राज किया करते थे अब राजाओं की विरासत खत्म हो चुकी है लेकिन कुछ राजसी परिवार आज भी बचे हैं। इसी में से एक मेवाड़ की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार हैं, जो अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं।

मेवाड़ घराने की राजकुमारी पद्मजा ₹60000 करोड़ के शाही महल में करती हैं राज, उनकी खूबसूरती पर अटक जाएंगी नजरें

Mewar Padmaja Kumari Parmar: भारत से राजसी परिवार ज्यादातर खत्म हो चुके हैं लेकिन कुछ परिवार आज भी ऐसे हैं, जो अपनी विरासत और परंपरा को बनाए हुए हैं। राजस्थान में कई राजा-महाराजा थे, जो अपनी शाही अंदाज के लिए जाने जाते थे। इसी में से एक थी मेवाड़ रॉयल फैमिली। उदयपुर में बसा ये मेवाड़ परिवार अपे शाही ठाट-बाट और धन-संपत्ति के लिए जाना जाता था। मेवाड़ परिवार आज भी अपने शाही महल और उनकी खूबसूरत राजकुमारी की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है। मेवाड़ घराने की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार आज भी शाही अंदाज में अपनी जिंदगी बिता रही हैं। वह बेहद खूबसूरत भी हैं, उन्हें देखने के लिए अक्सर लोग बेताब रहते हैं।

महाराणा प्रताप के वंशज

मेवाड़ राजघराने का ये परिवार महाराणा प्रताप के वंशज है। इस वंशज की राजकुमारी है पद्मजा कुमारी। पद्मजा कुमारी सादगी-खूबसूरती में अव्वल है और साथ ही उनका दिमाग भी काफी तेज है। वह साहस और बुद्धिमानी का कई बार परिचय दे चुकी हैं।

करोड़ों की संपत्ति

राजकुमारी पद्मजा कुमारी के पास करोड़ों की संपत्ति है और उदयपुर का सिटी पैलेस महल में वह रहती हैं। इस महल की कीमत 60000 करोड़ रुपये है। सिटी पैलेस के शांत बगीचे और जगमगाती लाइट्स उन्हें काफी पसंद है। वह सुबह-शाम सिटी पैलेस का दौरा करती हैं। उनका कहना है कि ऐसे वह टहल भी लेती हैं।

सामाजिक कार्यों से जुड़ी

मेवाड़ की राजकुमारी सिर्फ सुंदरता की धनी नहीं है बल्कि वह दिल से भी अच्छी इंसान हैं। वह लोगों की मदद के लिए हर तरह से तत्पर रहती हैं और फेंड्स ऑफ मेवाड़ नाम की संस्था बनाकर देश-विदेश में मेवाड़ की गाथा सभी तक पहुंचा रही हैं। पहले शाही घरानों की लड़कियां काम नहीं किया करती थीं लेकिन राजकुमारी इस सोच से बिल्कुल विपरीत हैं। वह अपने भाई और राजा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ मिलकर हैरिटेज कंपनी चलाती हैं।

Mewar Padmaja Kumari Parmar

सिटी पैलेस बना हैरिटेज

पद्मजा कुमारी ने मेवाड़ के राजमहल सिटी पैलेस को हैरिटेज रूप देने के लिए उन्होंने भाई के साथ मिलकर HRH ग्रुप बनाया, जिसकी वो एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा न्यूयार्क में वो फोर सीजन होटल का संचालन करती हैं, हॉस्पिटैलिटी के अलावा वह हेल्थ केयर के सेक्टर में बढ़कर चढ़कर काम कर रही हैं।

टाइप-1 डायबिटीज की मरीज

राजकुमारी टाइप-1 डायबिटीज की मरीज भी है लेकिन वह अपनी लाइफस्टाइल को बैलेंस करके चलती हैं। उनका कहना है कि अगर आप हेल्थ को लेकर सीरियस रहते हैं, तो किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं। पद्मजा कुमारी रोजाना टहलना, पिलाटेज और योगा करती हैं। इसके अलावा वह बैलेंस डायट लेती हैं। इससे उनकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।