Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Room Heater Safety Tips Precautions to Follow During Winter
ठंड से राहत या खतरे की घंटी? रूम हीटर इस्तेमाल से पहले जान लें ये बातें

ठंड से राहत या खतरे की घंटी? रूम हीटर इस्तेमाल से पहले जान लें ये बातें

संक्षेप:

सर्दियों में रूम हीटर ठंड से राहत जरूर देता है, लेकिन गलत इस्तेमाल गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप हीटर का सुरक्षित और आरामदायक उपयोग कर सकते हैं।

Jan 06, 2026 08:02 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ठंड के मौसम में रूम हीटर लोगों की पहली पसंद बन जाता है। खासकर उत्तर भारत में जब तापमान तेजी से गिरता है, तब हीटर बिना आग जलाए गर्माहट देता है। लेकिन हर साल सर्दियों में हीटर से जुड़े हादसों, आग लगने और दम घुटने की खबरें भी सामने आती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर घटनाएं हीटर के गलत इस्तेमाल या जरूरी सावधानियां ना बरतने की वजह से होती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
  1. सही जगह पर रखें: रूम हीटर को हमेशा समतल और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए। इसे पर्दों, बिस्तर, कंबल, लकड़ी के फर्नीचर या कागज जैसी ज्वलनशील चीजों से कम से कम तीन फीट दूर रखें। हीटर को कभी भी अस्थिर सतह पर ना रखें, क्योंकि गिरने की स्थिति में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  2. ओवरलोडिंग से बचें: इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते समय ओवरलोडिंग से बचना बेहद जरूरी है। हीटर को एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी-प्लग में लगाने के बजाय सीधे वॉल सॉकेट में लगाएं। कटे-फटे तार, ढीले प्लग या खराब स्विच वाले हीटर का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इससे शॉर्ट सर्किट और करंट लगने का खतरा रहता है।
  3. वेंटिलेशन बनाए रखें: कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। बहुत से लोग ठंड से बचने के लिए दरवाजे-खिड़कियां पूरी तरह बंद कर लेते हैं जिससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। खासकर गैस या केरोसीन हीटर के इस्तेमाल में कार्बन मोनोऑक्साइड जमा होने का खतरा रहता है, जो जानलेवा हो सकता है।
  4. सोते समय हीटर बंद करें: सोते समय रूम हीटर चालू रखना भी जोखिम भरा माना जाता है। बेहतर है कि सोने से पहले कमरा गर्म कर लें और फिर हीटर बंद कर दें। लंबे समय तक बिना ब्रेक के हीटर चलाने से ओवरहीटिंग हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में हीटर को बंद करना चाहिए
  5. बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें: बच्चों या पालतू जानवरों को हीटर के पास खेलने ना दें, जलने या गिरने का खतरा बना रहता है।
  6. कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल ना करें: हीटर पर कपड़े सुखाने की गलती बिल्कुल ना करें, क्योंकि यही आग लगने का सबसे आम कारण बनता है। अगर हीटर से धुआं, चिंगारी या अजीब गंध आए, तो तुरंत उसे बंद कर दें और प्लग निकाल लें।

ये भी पढ़ें:क्या बिजली चली गई? बिना इस्त्री ऐसे दूर करें कपड़ों की सिलवटें

सेफ्टी टिप: थोड़ी सी सतर्कता और सही आदतें अपनाकर रूम हीटर को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सर्दियों में गर्माहट भी मिलेगी और किसी अनहोनी का डर भी नहीं रहेगा। यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए एक्सपर्ट से उचित सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट में चार साल से काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक साल अमर उजाला में काम किया है। वह एक अनुभवी लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने हेल्थ, फिटनेस से लेकर फैशन और रिश्तों की बारीकियों से जुड़ी जानकारी को आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाया है। शुभांगी केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सलाह और व्यक्तिगत अनुभव के साथ ऐसे 'हैंडी टिप्स' साझा करती हैं जो पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।