शादी के बाद प्यार और अट्रैक्शन कम क्यों हो जाता है? 90% कपल्स करते हैं ये 5 गलतियां, जिससे आने लगती है दूरी!
Relationship Tips: कई कपल्स की शिकायत रहती है कि शादी के बाद उनके बीच का प्यार पहले जैसा नहीं रहा। इसकी वजह बहुत सिंपल है और काफी कॉमन भी, जिन्हें ठीक कर रिश्ते में वो स्पार्क अट्रैक्शन को बरकरार रखा जा सकता है।

अक्सर कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि शादी के बाद धीरे-धीरे उनके प्यार में कमी आने लगी है, या रिश्ते में पहले जैसी स्पार्क महसूस नहीं होता। दरअसल पति-पत्नी के रिश्ते में शुरुआत में जो उत्साह और जुड़ाव होता है, वह समय के साथ धीरे-धीरे थोड़ा फीका पड़ने लगता है, जिस वजह से वह प्यार या स्पार्क महसूस नहीं होती जो शुरुआत में होता है। लेकिन यह बदलाव अचानक नहीं होता, बल्कि हमारी डेली रूटीन में हो रही कुछ आदतों का परिणाम होता है। अगर सही समय पर, इन कारणों को समझ लिया जाए तो काफी हद तक, रिश्ते में काम हो रहे प्यार को संभाला जा सकता है।
जिम्मेदारियों का बढ़ना
शादी के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती। पहले जहां आप अपनी मर्जी से समय बिताते थे, वहीं अब परिवार, घर और काम की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इन जिम्मेदारियों के कारण मन और समय दोनों बंट जाते हैं। जब दिमाग पर काम और घर का दबाव रहता है, तो पार्टनर के साथ बिताया समय कम होने लगता है। इसी वजह से छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट भी बढ़ सकती है। आपको समझना होगा कि जिम्मेदारियां जरूरी हैं, लेकिन इनके बीच अपने रिश्ते को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पार्टनर को समय ना देना
समय किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी जरूरत होता है। शादी के बाद रूटीन इतना बिजी हो जाता है कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल लगने लगता है। इसकी वजह से धीरे-धीरे बातचीत कम हो जाती है और दूरी बढ़ने लगती है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि चाहे दिन कितना भी बिजी क्यों न हो, थोड़ा समय अपने पार्टनर के लिए जरूर निकालें। यही समय आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखेगा।
पर्सनल स्पेस की कमी
हर इंसान को अपने लिए थोड़ा समय चाहिए होता है। शादी के बाद कई बार ऐसा होता है कि दोनों पार्टनर लगातार जिम्मेदारियों में उलझे रहते हैं और खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। इससे मन में थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आपको अपने पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस देना चाहिए और खुद भी लेना चाहिए। इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।
परिवार का ज्यादा इन्वॉल्व होना
कई बार प्यार में कमी आने की वजह परिवार भी बन जाता है। जॉइंट फैमिली में रहना यूं तो फायदेमंद होता है, लेकिन कभी-कभी यह रिश्ते पर नेगेटिव असर भी डाल सकता है। जब पति-पत्नी के हर फैसले में परिवार का हस्तक्षेप ज्यादा हो जाता है, तो पार्टनर को अपनी आजादी कम लगने लगती है। इससे मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको संतुलन बनाना सीखना चाहिए, ताकि परिवार और रिश्ते दोनों अच्छे से चल सकें।
एक ही पार्टनर से हर बात की उम्मीद रखना
रिश्ता बराबरी से चलता है, एकतरफा नहीं। अगर एक व्यक्ति हमेशा अपनी बात मनवाना चाहता है या सारी उम्मीदें सिर्फ दूसरे से रखता है, तो रिश्ता धीरे-धीरे बोझ लगने लगता है। आपको समझना चाहिए कि दोनों को एक-दूसरे की बात सुननी और समझनी चाहिए। रिश्ते में बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


