What Is Wildflowering Trend: रिलेशनशिप में क्यों बढ़ रहा ‘वाइल्डफ्लॉवरिंग’ ट्रेंड? Gen Z को पसंद आ रहा ये डेटिंग तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रिलेशनशिप की दुनिया में नया ट्रेंड लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसका नाम है वाइल्डफ्लॉवरिंग। इस ट्रेंड में क्या खास है और आखिर इसमें क्या होगा, सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे।

what is Wildflowering in relationship

What Is Wildflowering Trend: टीवी चैनल की टैगलाइन आपने जरूर सुनी होगी रिश्ता वही सोच नई लेकिन अब रिलेशनशिप की दुनिया में पुरानी सोच के साथ नए ट्रेंड्स आ चुके हैं। रिलेशनशिप में ऐसे कई नए शब्द आपने बीते डेढ़-दो सालों में सुन लिए होंगे, जिनका आपको मतलब भी नहीं पता होगा। अब इस डिक्शनरी में एक शब्द और जोड़ लीजिए और वह है 'वाइल्डफ्लॉवरिंग’ ट्रेंड। साल 2026 का सबसे प्यारा और अच्छा ट्रेंड माना जा रहा है ये और Gen Z के बीच काफी पॉपुलर भी हो रहा है। आपने शायद अब तक इस ट्रेंड का नाम नहीं सुना होगा या सुन लिया होगा तो क्या है जानते नहीं होंगे। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको वाइल्डफ्लॉवरिंग’ ट्रेंड के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं।

  • क्या है ‘वाइल्डफ्लॉवरिंग’ ट्रेंड?

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक डेटिंग ट्रेंड नहीं बल्कि रिश्तों को समझने और जीने का नया तरीका है, जिसमें लोग बिना किसी प्रेशर के रिश्तों को धीरे-धीरे आगे बढ़ने का समय देते हैं। वाइल्डफ्लॉवरिंग शब्द जंगली फूलों से इंस्पायर है, जो अपने समय और माहौल के हिसाब से खुद ही खिलते हैं। उन्हें धूप-छांव-पानी रोजाना नहीं देना पड़ा। यही विचार आजकल के रिश्तों पर लागू करते हुए ये ट्रेंड आया है। अब रिश्ते भी अपने हिसाब से आगे बढ़ेंगे, उन्हें किसी भी तरह का प्रेशर देकर खींचा नहीं जाएगा।

  • ट्रेंड की खासियत क्या है

अक्सर लोग रिश्ते में आने के बाद फ्यूचर प्लानिंग कर लेते हैं और शादी तक के बारे में सोच लेते हैं। वाइल्डफ्लॉवरिंग ट्रेंड में रिश्तों को फौरन कोई नाम नहीं दिया जाएगा। इसमें पहले इमोशनल कनेक्शन किया जाएगा और फिर अंडरस्टैंडिंग पर ध्यान दिया जाएगा। पहले कपल एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे फिर शादी या फ्यूचर प्लानिंग करेंगे। इसका सीधा मतलब है कि रिश्तों को सिंपल और अपने हिसाब से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Gen Z को क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

  • 1. डेटिंग प्रेशर से राहत

आज की ऑनलाइन डेटिंग में लोग लगातार घोस्टिंग, ब्रेडक्रम्बिंग, सिचुएशनशिप जैसी कई रिलेशनशिप वाले ट्रेंड्स में फंसे हुए हैं। ऐसे में वाइल्डफ्लॉवरिंग लोगों को रिश्ते में सुकून और आजादी का एहसास दे रहा है। इसमें दिमाग पर रिश्ते को लेकर कोई प्रेशर नहीं होगा।

  • 2. इमोशनल कनेक्शन पर जोर

इस ट्रेंड को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें इमोशनल कनेक्शन का ज्यादा जरूरी माना जा रहा है, ना कि लुक्स, रोमांस और फिजिकल अपीयरेंस को। इस तरह से रिश्ते की शुरुआत करने पर पहले दोस्ती की जा रही है और भरोसा बनाते हैं, इसके बाद प्यार परवान चढ़ता है।

  • 3. सेल्फ लव का मिलेगा टाइम

वाइल्डफ्लॉवरिंग ट्रेंड की सबसे खास बात ये है कि पार्टनर आपको वैसे ही पसंद करेगा, जैसे आप हो। इसके साथ ही आपको सेल्फ लव या केयर करने का भी पूरा समय मिलेगा। इसमें कोई बंधन नहीं होगा कि आपको खुद को ऐसे बदलना है या इस आदत को सुधारना। Gen परफेक्ट पार्टनर वाले दिखावे से दूर रहना पसंद करते हैं। वह सीधी बात नो बकवास टाइप रिलेशनशिप चाहते हैं।

  • स्लो डेटिंग वाला ट्रेंड

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे स्लो डेटिंग एरा भी कह रहे हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि आजकल हर चीज में इतनी रेस है, तो रिश्ते इतने धीरे क्यों चलें। उन्हें भी फास्ट फॉरवर्ड होना चाहिए, वहीं कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उनका मानना है कि रिश्ता अच्छी समझ और भरोसे के साथ ही लंबा टिक सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिन डेटिंग ऐप्स को कभी फास्ट रिलेशनशिप कल्चर के लिए जिम्मेदार माना जाता था, अब वही प्लेटफॉर्म लोगों को ज्यादा समझदारी और पेशेंस के साथ रिश्ते बनाने का मौका दे रहे हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।