हेल्दी रिलेशन: 7-7-7 रूल क्या है? कपल्स के लिए खुशहाल रिश्ते का आसान फॉर्मूला
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को समय देना मुश्किल हो गया है। ऐसे में 7-7-7 रूल कपल्स के लिए एक आसान तरीका है जो प्यार, कनेक्शन और रोमांस को बनाए रखने में मदद करता है।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में रिश्तों के लिए समय निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। काम का दबाव, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां धीरे-धीरे कपल्स के बीच दूरी पैदा कर देती हैं। प्यार होने के बावजूद बातचीत कम होने लगती है और रिश्ता एक रूटीन जैसा महसूस होने लगता है। ऐसे में 7-7-7 रूल एक सरल लेकिन असरदार रिलेशनशिप फॉर्मूला के रूप में सामने आता है। यह रूल कपल्स को नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की याद दिलाता है- चाहे वह छोटी डेट हो, छोटा ट्रिप या एक लंबी छुट्टी। यही निरंतरता रिश्ते को मजबूत, खुशहाल और लंबे समय तक जीवंत बनाए रखती है।
7-7-7 रूल क्या है?
इस रिलेशनशिप रूल के तीन हिस्से हैं- हर 7 दिन, 7 हफ्ते और 7 महीने में साथ कुछ खास करना।
- हर 7 दिन में एक डेट
- हर सात दिन में एक डेट का मतलब है- बिना फोन, बिना काम और बिना किसी बाहरी तनाव के सिर्फ एक-दूसरे पर ध्यान देना। यह डेट जरूरी नहीं कि महंगी हो।
- साथ टहलना, घर पर मूवी नाइट, कॉफी या चाय डेट, खुलकर बातें करना- यह आदत कपल्स को रोजमर्रा की थकान से बाहर निकालकर एक-दूसरे से इमोशनली जुड़ने में मदद करती है और रिश्ते को रूटीन बनने से बचाती है।
2. हर 7 हफ्ते में एक नाइट आउट
- हर सात हफ्तों में एक रात घर से बाहर बिताना रिश्ते में नया जोश लाता है।
- पास के होटल में स्टे, किसी शांत जगह पर ओवरनाइट ट्रिप या एक शॉर्ट गेटअवे- यह ब्रेक कपल्स को रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से बाहर निकालता है और इंटिमेसी को दोबारा जगाता है।
3. हर 7 महीने में एक रोमांटिक हॉलिडे
- हर सात महीने में एक छुट्टी प्लान करना रिश्ते को रीसेट करने जैसा होता है।
- नई जगह एक्सप्लोर करना, नई यादें बनाना, बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के साथ समय बिताना- यह ट्रिप रिश्ते में एक्साइटमेंट और फ्रेशनेस वापस लाती है।
7-7-7 रूल क्यों काम करता है?
- इमोशनल दूरी को कम करता है।
- बातचीत को बेहतर बनाता है, आप पार्टनर से खुलकर अपनी बात कह पाते हैं।
- पार्टनर को आपके जीवन में खुद के लिए प्राथमिकता महसूस होती है।
- प्यार को रूटीन बनने से बचाता है।
- यह रूल यह याद दिलाता है कि रिश्तों को भी उतनी ही मेहनत और समय चाहिए जितना करियर या जिंदगी के दूसरे पहलुओं को।
सबसे जरूरी बात: 7-7-7 रूल पैसे पर नहीं, इरादों और एफर्ट्स पर टिका है। छोटे प्लान भी बड़े रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। निरंतरता ही इसका असली सीक्रेट है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



