क्या है Micro-Cheating? कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं दे रहा धोखा, ऐसे करें पहचान
रिलेशनशिप के मायने अब बदल चुके हैं और धोखा देने का तरीका भी। अब लोग सीधे तौर पर प्यार में धोखा नहीं देते बल्कि कुछ अलग तरीकों को अपनाते हैं, जिसे माइक्रो-चीटिंग कहा जाता है।

कोई भी रिश्ता मजबूत नींव की तरह भरोसे पर टिका होता है। जब दो लोगों के बीच विश्वास कायम रहता है, तभी रिश्ता लंबा चलता है और उसमें स्थिरता बनी रहती है। लेकिन जैसे ही यह भरोसा कमजोर होने लगता है, रिश्ते में दूरी, शक और इनसेक्योरिटी धीरे-धीरे जगह लेने लगते हैं, जिससे इमोशनल कनेक्शन पर असर पड़ता है।
आज के समय में रिलेशनशिप की परिभाषा काफी बदल चुकी है। पहले धोखे का मतलब सिर्फ यही माना जाता था कि अगर किसी का अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ फिजिकल या इमोशनल अफेयर हो, तभी उसे बेवफा कहा जाता था। लेकिन डिजिटल युग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल ने रिश्तों के दायरे को और जटिल बना दिया है। अब धोखा सिर्फ एक बड़े कदम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई छोटी-छोटी हरकतों के जरिए भी रिश्ते में दरार आ सकती है। इन्हीं छोटे-छोटे बिहेवियर को आज की भाषा में Micro-Cheating कहा जा रहा है। इसमें ऐसी चीजें शामिल होती हैं जो सीधे तौर पर खुलकर धोखा नहीं लगतीं, लेकिन किसी न किसी रूप में पार्टनर से चीजों को छुपाना, किसी और के प्रति जरूरत से ज्यादा अट्रैक्ट होना या इमोशनली कनेक्ट रहना शामिल हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये क्या है और इसके खास संकेत क्या हैं?
माइक्रो-चीटिंग क्या है?
मान लीजिए कि आपका पार्टनर किसी और से मैसेज में बात करना रहता है या फिर उसके मैसेज का फौरन रिप्लाई करता है लेकिन आपके मैसेज देखता तक नहीं है। इसके अलावा कोई अपने एक्स से ज्यादा कनेक्टेड या फिर चैट के जरिए किसी से लंबी बातें करना या सोशल मीडिया पर किसी से फ्लर्ट करना ये सभी चीजें माइक्रो-चीटिंग कहलाती हैं। मतलब जो धोखा आपको सीधेतौर पर न दिया जा रहा हो, उसे माइक्रो-चीटिंग कहा गया है। इसमें रिश्ता धीरे-धीरे खोखला होता है।
माइक्रो-चीटिंग के 6 संकेत क्या हैं
रिलेशनशिप कोच राखी बीकरम ने इंस्टाग्राम पर माइक्रो-चीटिंग के बारे में लिखते हुए, इसके कुछ खास लक्षण भी बताए हैं। कही आप अपने पार्टनर से धोखा तो नहीं खा रहे हैं, ये जानने के लिए इन संकेतों का पता होना जरूरी है। अगर पार्टनर में ये संकेत दिख रहे हैं, तो माइक्रो चीटिंग का शिकार आप हो सकते हैं।
1- सीक्रेट टॉक
आपका पार्टनर आप से छिपकर मैसेज या चैट करता रहता है। सोशल मीडिया पर या किसी से भी आपकी नजरों से बचते हुए बातें करना, माइक्रो चीटिंग हो सकती है। ऐसे में समझ लीजिए कि वह आप से कुछ छिपा रहा है।
2- ज्यादा तारीफ
अगर आपका पार्टनर किसी और की लगातार जमकर तारीफ कर रहा हो और बार-बार उसकी ओर खास रुचि दिखा रहा हो, तो यह संकेत हो सकता है कि रिश्ते में कुछ असामान्य चल रहा है। हर किसी की तारीफ करना सामान्य बात है, लेकिन जब वही तारीफ जरूरत से ज्यादा होने लगे तो गड़बड़ है।
3- मिलना-जुलना
माइक्रो-चीटिंग की श्रेणी में किसी से छिपकर मिलना-जुलनी भी शामिल है। अगर आपका पार्टनर किसी से छुपकर मिलने जा रहा है और आप से सीधे तौर पर झूठ बोल रहा है। तो आपको प्यार में धोखा मिल रहा है।
4- झूठ बोलना
आमतौर पर लोग झूठ बोलते हैं लेकिन जब कुछ गलत कर रहे होते हैं, तब ज्यादा बोलते हैं। अगर पार्टनर हर छोटी-बड़ी बात में झूठ बोल रहा हो, तो वह किसी और के प्रति अट्रैक्ट हो रहा है। इसलिए अब आपके आगे उसे झूठ बोलकर खुद को बचाना पड़ रहा है।
5- फोटो देना-लेना
माइक्रो-चीटिंग ये भी है कि किसी और को अपनी तस्वीरें भेजना या उससे मांगना। मान लीजिए आपका बॉयफ्रेंड अपनी एक्स को फोटो भेजें और उससे तस्वीरें लें। ये प्यार में धोखा देने जैसा होगा। आपका बॉयफ्रेंड फिर से एक्स में दिलचस्पी ले रहा है।
6- फोन का पासवर्ड बदलना
अभी तक गर्लफ्रेंड के फोन का पासवर्ड आपको पता था लेकिन अब बदल चुका है, तो फोन में कुछ छिपाने जैसा है। कपल्स के बीच सबसे पहले फोन के पासवर्ड एक्सचेंज हो जाते हैं और अगर ये बदल जाए, तो रिश्ते में दूरी आ रही है। ये भी माइक्रो-चीटिंग का हिस्सा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


