2026 Is The New 2016: Instagram पर वायरल हो रहा 2016 ट्रेंड क्या है, क्यों लोग शेयर कर रहे पुरानी यादें?
आज के समय में सोशल मीडिया पूरी तरह से बदल चुका है और कई ट्रेंड्स रोजाना आते रहते हैं। इन दिनों 2016 vs 2026 का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग पुरानी यादें, तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। चलिए बताते हैं आखिर ये ट्रेंड क्या है और क्यों लोग ऐसा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया ट्रेंड्स से भरा हुआ है, कभी कोई गाना वायरल हो जाता है, तो कभी कोई फिल्म का डायलॉग। आजकल 2016 वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसमें अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें, यादें पोस्ट कर रहे हैं। कहा जाता है बीता वक्त वापिस नहीं लौटता लेकिन इंस्टाग्राम के नए ट्रेंड ने पुराने वक्त को फिर से लौटा दिया है और लोग इससे खुश हो रहे हैं। आखिर क्यों लोग 2016 की तस्वीरें अचानक शेयर करने लगे और कहां से आया ये ट्रेंड। चलिए आपको पूरी डिटेल बताते हैं।
क्या है 2016 ट्रेंड
दरअसल, 2016 को गुजरे पूरे 10 साल हो चुके हैं और उस वक्त ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम पर मौजूद ही नहीं थे। जो कुछ लोग इंस्टाग्राम चलाते थे, वह भी कैसी भी फोटो डाल देते थे। उस वक्त कोई फिल्टर, परफेक्ट फोटो जैसी चीजें सोचने की जरूरत नहीं होती थी। लोग अपनी धुंधली तस्वीरें, घर-परिवार, दोस्तों और अजीब फैशन सेंस के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। सीधी तौर पर कहा जाए तो ये एक नॉस्टैल्जिया ट्रिप जैसा दिख रहा है। लोग 10 साल पहले की सादगी को याद कर रहे हैं। उस वक्त इंटरनेट इतना एडवांस नहीं था, एआई का नामोनिशान नहीं था और हर फोटो ज्यादा परफेक्ट होने का प्रेशर नहीं रहता था। अब एआई का जमाना आ गया है, हर फोटो अच्छी और सुंदर होनी चाहिए, वरना आपको जज किया जाएगा और इंटरनेट काफी फास्ट हो चुका है।
2016 क्यों था खास
साल 2016 में नेटफ्लिक्स आया था, ओटीटी की दुनिया बन रही थी। नेटफ्लिक्स का हिट शो स्ट्रेंजर थिंग्स का पहला सीजन भी 2016 में ही रिलीज हुआ था। उस वक्त पॉप कल्चर ज्यादा चल रहा था और लोग अपनी शांत-सादी जिंदगी में व्यस्त थे। स्नैपचैट के फिल्टर्स हर दिन अपडेट होते थे और लोग उसी में मजे लेते थे। फेसबुक का ज्यादा बोलबाला था और इंस्टाग्राम का क्रेज शुरू हो रहा था। अब इंस्टाग्राम सबसे तेज हो चुका है, रील्स का जमाना है, वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी बना रहे हैं और सभी के साथ इंस्टा भी अपना लोगो बदलकर गुलाबी हो चुका है।
टिनएजर और सिंपल लाइफ
2016 के ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई बड़े सेलेब्स ने फोटो शेयर की है, जो अपने 10 साल पुराने समय को याद कर रहे थे। आम लोग भी इसे फॉलो करते हुए कॉलेज, स्कूल के दिनों को जी रहे हैं। वो दिन काफी सिंपल थे और हम उस वक्त टीनएजर हुआ करते थे। अब सभी लोग अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों तले दब चुके हैं, लोगों को एक दूसरे के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिल जाती है। चैट जीपीटी-जेमिनाई जैसे ऐप्स अब हर सवाल का हल देने लगे हैं।
कहां से शुरू हुआ ट्रेंड
2016 क्यों बना नया 2016 वाला ट्रेंड वाइडर वेब से लिया गया है और इसे टिक टॉक ये एक यंग यूजर ने शुरू किया। जो आज के समय के इंटरनेट सुविधा से काफी परेशान हो चुका है। वो उसी समय में रहना पसंद कर रहा है, जहां मीम्स की ज्यादा बाढ़ नहीं थी और सोशल मीडिया काफी सिंपल और एआई फ्री था।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


