Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपVishwakarma puja 2025 wishes quotes message shubhkamna sandesh to share with family and friends in hindi
Vishwakarma Puja Wishes 2025 : 'ईंट-पत्थर से सपने बनते'... खूबसूरत संदेशों से अपनों को दें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

Vishwakarma Puja Wishes 2025 : 'ईंट-पत्थर से सपने बनते'... खूबसूरत संदेशों से अपनों को दें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

संक्षेप:

Vishwakarma Puja Ki Hardik Shubhkamnaye : इस साल विश्वकर्मा पूजा का पर्व 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। अगर आप भी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, परिजनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये विश्वकर्मा पूजा के टॉप 7 शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं।

Sep 17, 2025 09:28 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vishwakarma Puja Wishes & Quotes 2025 In Hindi : हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का खास महत्व माना गया है। लोग इस दिन अपने वाहन, मशीन, औजार, कलपुर्जे, दुकान आदि की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ब्रम्हा के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार माने जाते हैं। त्रेता युग में लंका का निर्माण, द्वापर युग में द्वारका नगरी और देवताओं के महल जैसी चीजों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही हुआ था। इस साल यह पर्व 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। अगर आप भी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, परिजनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये विश्वकर्मा पूजा के टॉप 7 शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्वकर्मा पूजा विशेष इन हिंदी (Vishwakarma Puja Wishes in Hindi)

1- जहां सृजनशीलता होती है, वहीं भगवान विश्वकर्मा की उपस्थिति होती है।

उनकी कृपा से सभी निर्माण और प्रयास सफल होते हैं।

हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2025

2- जय- जय श्री भुवन विश्वकर्मा

कृपा करें श्री गुरुदेव सुधर्मा

श्री अरु विश्वकर्मा माहि

विज्ञानी कहें अंतर नाही !

Happy Vishwakarma Puja 2025 !

3- निर्बल हैं तुम से बल मांगते,

करुणा के प्रयास से जल मांगते,

श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते,

आप से उन्नति और तरक्की का आशीष मांगते

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई

4- सृजनकर्ता, कारीगरों के देव,

आप ही हैं हर कला के सेव।

विश्वकर्मा भगवान का सच्चा नाम,

श्रम और भक्ति में है उनका धाम।

5- भगवान विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है

सबके दिलों को सुरूर मिलता है

जो भी नाम लेता है भगवान विश्वकर्मा का

उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है !

Happy Vishwakarma Puja !

6- जहां ईंट-पत्थर से सपने बनते,

आपकी कृपा से घर सजते।

विश्वकर्मा भगवान का है साथ,

हर श्रमिक को मिलता है विश्वास।

7- संसार के तुम हो पालन करता,

हमारे हो तुम दुख हरता,

हर पल नाम आपका जपते हम,

हर मुश्किल से दूर करते तुम

विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।