पार्टनर को ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’ विश करने के लिए भेजें टॉप 20 रोमांटिक शायरियां, रिश्ते में बढ़ जाएगी नजदीकियां

Feb 13, 2026 11:58 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Valentine's Day Heart Touching Shayari Messages : जब अल्फाज कम पड़ जाएं और दिल की गहराई को नापना मुश्किल हो जाए, तो शायरी सहारा बनती है। यह सिर्फ पंक्तियां नहीं, बल्कि वो सुकून है जो हम अपने पार्टनर की आंखों में तलाशते हैं।

पार्टनर को ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’ विश करने के लिए भेजें टॉप 20 रोमांटिक शायरियां,  रिश्ते में बढ़ जाएगी नजदीकियां

वैलेंटाइन डे सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, बल्कि यह उन अनकहे जज्बातों को शब्द देने का एक खूबसूरत जरिया है जिन्हें हम भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर दिल के किसी कोने में दबा देते हैं। कभी-कभी एक छोटा सा शब्द 'आई लव यू' काफी नहीं होता, क्योंकि प्यार का असली रंग उन यादों और अहसासों में छिपा होता है जो आपने मिलकर संजोते हैं। जब अल्फाज कम पड़ जाएं और दिल की गहराई को नापना मुश्किल हो जाए, तो शायरी सहारा बनती है। यह सिर्फ पंक्तियां नहीं, बल्कि वो सुकून है जो हम अपने पार्टनर की आंखों में तलाशते हैं। रिश्तों की इस कशमकश और खामोश मोहब्बत के बीच, आइए शब्दों की एक ऐसी माला पिरोते हैं जो इस वैलेंटाइन डे आपके साथ आपके पार्टनर के लिए भी एक यादगार एहसास बन जाएगी। हम आपके लिए लेकर आएं हैं दिल की गहराइयों तक उतरने वाली 20 वन लाइन चुनिंदा शायरियां, जिन्हें आप अपने हमसफर के साथ शेयर कर सकते हैं।

Valentine's Day 2026 Shayari Messages & Quotes In Hindi: 'हैप्पी वैलेंटाइन डे' विश करने के लिए पार्टनर को भेजें टॉप 20 वन लाइन रोमांटिक शायरियां

1- सिर्फ तुम ही वो शख्स हो, जिसे मैंने खुद से भी ज्यादा चाहा है।

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

2- तुम्हारी मुस्कुराहट से शुरू होती है मेरी हर सुबह और सुकून भरी रात।

‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’

Valentine's Day 2026 Shayari Messages

3- वजह तो बहुत है दुनिया में, पर मेरी जीने की सबसे खूबसूरत वजह तुम हो।

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

4-मेरी दुनिया बस वहीं तक है, जहां तक तुम्हारा साथ है।"

‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’

5- तुम मेरी वो अधूरी ख्वाहिश हो, जिसे मैं हर पल मुकम्मल करना चाहता हूँ।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

6- तेरी सादगी ही मेरे दिल को सबसे ज्यादा सुकून देती है।"

‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’

valentine day romantic shayari

7- इश्क का तो पता नहीं, पर जो तुमसे है वो किसी और से नहीं।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

8-तुम्हें देखना ही मेरे लिए सबसे खूबसूरत इबादत बन गई है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

9-दुनिया के लिए तुम एक इंसान हो, पर मेरे लिए तुम पूरी दुनिया हो।"

‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’

10- तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी ज़िंदगी की सबसे हसीन याद है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

11- तुम्हारी यादों की महक से ही मेरा घर और मेरा दिल आबाद है।

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

12- लोग कहते हैं खुदा नज़र नहीं आता, पर मुझे तुममें वो नज़र आता है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

13- बस तुम हाथ थामे रखना, मैं दुनिया से लड़ जाऊँगा।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

14- मुकम्मल तो मेरी शायरी तब होती है, जब ज़िक्र तुम्हारा होता है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

15- तेरी बातों में वो जादू है, जो मुझे हर बार तेरा बना देता है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

16- ये वैलेंटाइन तो बस एक बहाना है, मुझे तो हर दिन तुम्हें ही चाहना है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

17- शायद मेरी हर दुआ का असर तुम हो, मेरा सफर तुम हो और मेरी मंज़िल भी तुम हो।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

18- तेरे नाम से ही मुकम्मल होती है मेरी ये ज़िंदगी की कहानी।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

19- इश्क वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए, इश्क वो है जो दिल से निभाया जाए।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

20- खुशनसीब हूँ मैं कि तुम्हारी मोहब्बत का साया मेरे साथ है।"

'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।