
Valentine Week का आज कौन सा डे है? टेडी डे है क्या, यहां पढ़ें भालू से जुड़ी इसकी रोचक कहानी
वैलेंटाइन वीक का आज चौथा दिन है और आज लोग इसे टेडी डे के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। टेडी बियर गिफ्ट में देकर ये दिन मनाते हैं लेकिन क्या आप इसका इतिहास जानते हैं। चलिए आपको डिटेल्स में बताते हैं।
आज वैलेंटाइन वीक का टेडी डे (Teddy Day) है। यह सप्ताह का चौथा दिन होता है, जिसे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके प्यार, अपनापन और केयर का इजहार करते हैं। टेडी डे का चलन धीरे-धीरे दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ और अब यह वैलेंटाइन वीक का खास हिस्सा बन चुका है। टेडी बियर को क्यूटनेस, भावनाओं और आराम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इसे गिफ्ट में देने की परंपरा शुरू हुई। रोज, प्रपोज और चॉकलेट डे मनाने के बाद ये दिन आता है और इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को तोहफे में टेडी गिफ्ट करते हैं। इसके बाद वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाया जाता है। चलिए टेडी डे के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
टेडी डे का दिन क्यों है खास
- 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट एक बार शिकार पर गए थे और वहां उनके सामने एक घायल भालू पकड़कर लाया गया। उनसे कहा गया कि इसे मार दो फिर हम इसे पका सकते हैं। राष्ट्रपति रूजवेल्ट को ये काफी क्रूर लगा और उन्होंने ये करने से साफ मना कर दिया।
- ये घटना बड़े-बड़े अखबारों ने छापी। ऐसा लिखा गया कि लोग शेर का शिकार कर लेते हैं और राष्ट्रपति भालू भी नहीं मार पाए। तो वही कुछ अखबारों ने उनकी तारीफ में इस बात को लिखा और साथ में रूजवेल्ट और एक छोटे भालू का कार्टून बना दिया।
- इसी घटना से प्रेरित होकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले एक दुकानदार Morris Michtom और उनकी पत्नी ने एक प्यारा सा भालू बनाया, जो काफी सॉफ्ट और सुंदर दिख रहा है। उसका नाम दिया गया टेडी बियर। इस खिलौने का नाम राष्ट्रपति के निकनेम से चुनकर रखा गया था। उनके नाम में टेडी आता था और बियर का मतलब भालू होता है।
- टेडी बियर मार्केट में आते ही फेमस हो गया और इसकी धड़ल्ले से बिक्री हुई। कपल्स भी एक दूसरे को तोहफे में टेडी बियर देने लगे। फिर वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई, तो 10 फरवरी को टेडी डे के रूप में मनाया जाने लगा। टेडी बियर को प्यार, अपनापन का प्रतीक माना जाने लगा।
- अब टेडी बियर को कई अलग तरीके से बनाया जाता है और ये पीला, लाल, गुलाबी, सफेद, भूरे रंग में आता है। हर रंग के हिसाब से आप अपने मनपसंद व्यक्ति को टेडी बियर गिफ्ट में दे सकते हैं, जैसे गुलाब के रंगों के हिसाब से प्यार और दोस्ती तय होती है, वैसे ही टेडी बियर के रंग के भी अलग मतलब है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




