Shayari in Hindi: किसी खास की आ रही है याद, सोशल मीडिया स्टेटस पर शायरी के साथ लिखें दिल की बात
दिल को किसी की याद आई और जुबां से निकल आई शायरी। जब भी किसी खास की याद आती है, तो लफ्जों से खूबसूरत अल्फाज निकलते हैं। ऐसे ही सुंदर अल्फाजों से भरी शायरियां हम आपके लिए लेकर आए हैं। प्रेमी-प्रेमिका की याद में इन्हें शेयर करें।

इश्क और मोहब्बत का एहसास सच में सबसे खूबसूरत होता है। जब कोई खास इंसान दिल के करीब होता है, तो उसकी यादें खुद-ब-खुद शायरी बनकर दिल से निकलती हैं। अगर आप भी अपने लवर को याद कर रहे हैं, तो ये रोमांटिक शायरियां आपके दिल की बात कहने में मदद करेंगी। इन्हें आप स्टेटस, कैप्शन या सीधे मैसेज के तौर पर भेज सकते हैं।
दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरियां-
1) हवा भी छेड़ती है,
दस्तक ए दहलीज से हमें
तेरी यादों की क़ैद से
फरार होना आता नहीं है।
2) जब कभी मैं तुम्हारी यादों से दूर जाना चाहूं
किसी खूबसूरत से गीत के अल्फाज बन कर
तुम फिर थाम लेते हो।
3) तेरी यादें...तेरी बातें..बस तेरे ही फसाने हैं...
हां हम कुबूल करते हैं हम तेरे ही दीवाने हैं।
4) तेरी यादों का मौसम बड़ा सुहाना लगता है,
हर सांस में तेरा ही अफसाना लगता है।
5) तेरी यादों का जादू कुछ ऐसा चल गया,
दिल तुझसे मिलने को हर पल मचल गया।
6) तुम मुझे मिस करो ना करो,
मैं तुम्हें हर वक्त करता हूं।
7) आपकी यादों के सहारे जिए जा रहा हूं
घुट के जुदाई का जहर पिए जा रहा हूं
रात दिन बस तेरा ही ख्याल रहता है
न जाने मैं ये क्या किये जा रहा हूं।
8) तेरे याद के उजाले दिल में जलने दे
ये सिलसिला बस यूं ही चलने दे
जानें कौन सी शाम आखिरी हो जाए
सुहाने मौसम को अब न बदलने दे।
9) किस बात की उदासी और बिरानी है
ये तेरी याद है इसे फिर आनी है
कैसे समझाऊं इस नादान दिल को
वो याद ही आती है यही मेहरबानी है।
10) कुछ खबर तो लगे उनके आने की
यादों के सहारे वक्त कटता नहीं है
इस तरह उनकी सूरत समाई है दिल में
कोई और दिल को अब जचता नही है।
11) हम ने कब तुम से मुलाकात का वादा चाहा,
दूर रह कर तो तुम्हें और भी ज्यादा चाहा,
याद आए हमें और भी शिद्दत से तुम,
भूल जाने का तुम्हें जब भी इरादा चाहा।
12) तेरी याद किसी मुफलिस के खजाने कि तरह है,
जिसे हम साथ रखते हैं, जिसे हम रोज गिनते हैं।
13) दिल को तुम्हारी याद की आदत है मुस्तकिल,
अब यूं करो कि तुम मेरी आदत को छीन लो।
14) ख्वाब आंखों से चुराना मेरी आदत नहीं,
किसी अपने को भुलाना मेरी आदत नहीं,
पलकें भिगो लेता हूं अपनों की याद में,
मगर किसी को रूलाना मेरी आदत नहीं।
15) मालूम भी है कि ये मुमकिन नहीं मगर,
एक आस सी रहती है कि वो याद करेगा।
16) जिक्र जब भी होठों पर तेरा आया है
इस दिल ने फिर तुझे याद किया है
ख्वाबों में आने की इजाजत है तुझको
तमन्नाओं ने रब से फरियाद किया है।
17) उसकी याद आई है सांसों जरा अहिस्ता चलो,
धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है।
18) नहीं है कुछ भी मेरे दिल में सिवा उसके,
मैं उसे अगर भुला दूं तो याद क्या रखूं।
19) मेरी हर सांस में तू है मेरी हर खुशी में तू है
तेरे बिन जिंदगी कुछ नहीं क्योंकि मेरी
पूरी जिंदगी ही तू है।
20) पता है तुम्हें, मैं बहुत बातें करता हूं,
तुम्हारी चांद से, अक्सर रातों में सच्ची ये
और बात है,कि मैं बताता नहीं हूं तुम्हें
I miss you!
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


