शादी के बाद बेटी बार-बार कर रही है ये 5 बातें, तो माता-पिता तुरंत दें ध्यान, हो सकता है बड़ा संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्विशा शर्मा हो या दीपिका नागर वाला केस इन मामलों ने एक बार फिर से शादी के बाद लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। अगर बेटी शादी के बाद माता-पिता से  कुछ बातें बार-बार कह रही हैं, तो पेरेंट्स को सतर्क हो जाना चाहिए।

शादी के बाद बेटी बार-बार कर रही है ये 5 बातें, तो माता-पिता तुरंत दें ध्यान, हो सकता है बड़ा संकेत

ट्विशा शर्मा हो या दीपिका नागर केस इन मामलों ने शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी और ससुराल में उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शादी के बाद बेटियां इतनी पराई हो जाती हैं कि माता-पिता उनके दर्द और तकलीफ को समय रहते समझ नहीं पाते? कई मामलों में देखा गया है कि लड़कियां अपनी परेशानी सीधे तौर पर नहीं, बल्कि इशारों में कहती हैं। उनकी बातों, व्यवहार और बार-बार कही जा रही छोटी-छोटी बातों से साफ संकेत मिलते हैं कि वे मानसिक तनाव या किसी दबाव में रह रही हैं। ऐसे समय में माता-पिता का सपोर्ट बेटियों के लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। अगर शादी के बाद बेटी अपनी परेशानी शेयर कर रही है, तो उसे यह भरोसा दिलाए कि वह अकेली नहीं है। उसे डरने या चुप रहने की सलाह देने के बजाय यह कहना ज्यादा जरूरी है, ‘तुम जब चाहो घर आ सकती हो, हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं।’ कई बार समाज और लोगों की बातों का डर बेटियों को अपनी तकलीफ छुपाने पर मजबूर कर देता है, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत अपने परिवार के भरोसे और साथ की होती है। शादी के बाद अगर बेटी बार-बार आप से कुछ बातें कह रही हैं, तो देर होने से पहले अलर्ट हो जाइये। चलिए बताते हैं आखिर ये बातें कौन सी हैं-

  • मुझे घुटन महसूस होती है

अगर बेटी बार-बार कहे कि उसे घर में रहकर घुटन महसूस हो रही है या हर वक्त वह स्ट्रेस में रहती है, तो यह बड़ा संकेत हो सकता है कि वह ससुराल में खुश नहीं है। कई बार बेटियां माता-पिता को टेंशन नहीं देना चाहती इसलिए अपनी बात को खुलकर नहीं कहती। लेकिन आपको उसे भरोसा दिलाना चाहिए कि वह बेझिझक चीजों को बताए। उनकी बातों के पीछे छिपे दर्द सो समझने की कोशिश करें। आप यहां पर पति से बात करने की सलाह भी दे सकते हैं, अगर कुछ समय बाद भी सिचुएशन में कोई सुधार नहीं दिख रहा है, तो आप खुलकर बात करें।

  • हर चीज पर रोक-टोक

कई बार शादी के बाद लड़कियों को ससुराल के माहौल और नियमों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। हालांकि, अगर हर छोटी-बड़ी बात जैसे पहनावा, नौकरी, दोस्तों से मिलना या बाहर आने-जाने पर जरूरत से ज्यादा रोक-टोक होने लगे, तो इससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अगर बेटी बार-बार यह बताए कि उसे अपने फैसले खुद लेने की आजादी नहीं मिल रही या हर बात पर टोका जा रहा है, तो माता-पिता को उसकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए। ऐसी स्थिति में परिवार को शांत तरीके से बातचीत कर समस्या समझने की कोशिश करनी चाहिए। बेटी को भी अपने पति से खुलकर बात करने और रिश्ते में आपसी समझ बनाने की सलाह देना जरूरी है।

  • खुलकर बात नहीं कर पाती

नई जगह पर हर लड़की को एडजस्ट करने में समय लगता है लेकिन अगर बेटी लगातार अकेलापन महसूस करने की बात करे, तो यह इमोशनल आइसोलेशन का संकेत हो सकता है। कई बार परिवार और पति का कंट्रोलिंग नेचर लड़की को अकेला कर देता है और वह खुलकर किसी से बात भी नहीं कह पाती है।

  • डर लगता है बात न बढ़ जाए

कई लड़कियां इस वजह से चुप रह जाती है कि वह सोचती हैं कि क्यों कलेश करना और फालतू की बात को बढ़ाना। लड़कियों की ये चुप्पी कई बार भारी पड़ सकती है। अगर बेटी तनाव में लगे या पहले की तरह खुश नहीं दिखती है, तो उससे बात करें और कारण जानने की कोशिश करें।

  • आप लोग चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगी

कई लड़कियां अपने माता-पिता को परेशान नहीं करना चाहती हैं और यही कारण है कि वह तकलीफ छुपाते हुए खुश होने का नाटक करती है। अगर आपकी बेटी जरूरत से ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश कर रही हैं, तो उसे भरोसा दिलाते हुए बात करें।

पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

हर माता-पिता को अपनी बेटी को ये आश्वासन देना चाहिए कि वह बिल्कुल भी अकेली नहीं है और शादी के बाद भी पराई नहीं हुई है। मायका उसी का घर है, कभी भी आकर रह सकती है। समाज के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। ससुराल में किसी भी तरह की परेशानी या बात होने पर माता-पिता को बताएं। पहले अपने पति से बात करें, अगर लंबे समय तक मामला नहीं सुलझता है, तो सही फैसला लें। अपनी बेटी को फाइनेंशियल स्ट्रॉन्ग बनाएं और नौकरी कभी ना छोड़ने के लिए कहें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।