ट्विशा केस के बाद हर मां-बाप को बेटी को जरूर समझानी चाहिए ये 4 बातें, शादी के बाद रहेगी खुश और सेफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्विशा शर्मा के केस ने एक बार फिर ससुराल में बेटियों की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर आप अपनी बिटिया को ससुराल में खुश-सेफ रखना चाहते हैं, तो उसे शादी से पहले 4 जरूरी बातें जरूर कहें।

 4 Tips every parents should give their daughters before marriage

खुशी-खुशी कर दो बिदा तुम्हारी बेटी राज करेगी…ये लाइन एक गाने की है लेकिन क्या वाकई लड़कियां ससुराल में खुश रह पाती हैं? ट्विशा शर्मा केस ने समाज में महिलाओं की सेफ्टी और शादी के बाद उनकी जिंदगी को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज भी कई लड़कियां शादी के बाद ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करती हैं। कभी दहेज के लिए दबाव बनाया जाता है तो कहीं उन्हें इतना परेशान किया जाता है कि वे गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाती हैं।

हम भले ही आधुनिक भारत की बात करते हों, लेकिन सच यही है कि आज भी कई लड़कियां दहेज, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न जैसी समस्याओं को झेल रही हैं। ऐसे मामलों ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बेटियों को शादी से पहले सिर्फ जिम्मेदारियां ही नहीं, बल्कि अपने अधिकार, आत्मसम्मान और सेफ्टी के बारे में भी जागरूक किया जाए। शादी सिर्फ नए रिश्तों का जुड़ना ही नहीं होता बल्कि लड़की के जिंदगी में होने वाला सबसे बड़ा बदलाव भी होता है, ऐसे में उन्हें हर पेरेंट्स को कुछ बातें जरूर बतानी चाहिए, जिससे वह किसी भी तरह के प्रताड़ना को झेलने के बजाय अपनी बातें घरवालों से शेयर करें।

बेटी को कौन सी 4 बातें हर पेरेंट्स को बतानी चाहिए?

1- आत्मसम्मान है जरूरी

हर पेरेंट्स को अपनी बेटी को बताना चाहिए कि उन्हें अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अगर ससुराल वाले गलत व्यवहार कर रहे हैं या वह किसी भी तरह की प्रताड़ना का शिकार बन रही हैं, तो बिल्कुल भी चुप न बैठें। तुरंत आकर अपने माता-पिता को बताओ। रिश्तो के निभाना जरूरी है लेकिन अपने आत्मसम्मान की कीमत देकर नहीं।

2- पहचान मत खोना

शादी से पहले अगर तुम नौकरी कर रही हो और अपने पैरों पर खड़ी थी, तो शादी के बाद भी वही चीजें करो। किसी के लिए भी अपने करियर को दांव पर मत लगाओ। अगर ससुराल या मायके वाले साथ न दें, तो खुद को हमेशा इतना मजबूत रखना कि अकेले जिंदगी जी सको। अपनी पहचान को हमेशा बनाकर रखना, फिर परिस्थिती चाहे जो भी हो।

3- आर्थिक रूप से मजबूत रहना

अगर बेटी नौकरी कर रही है, तो उसे बताएं कि शादी के बाद भी आर्थिक रूप से मजबूत रहें। खुद का बैंक बैलेंस ऐसा रखना कि कभी किसी के आगे पैसों के लिए हाथ ना फैलाना पड़ें। कई बार पति भी पैसे देने से पहले पूछ लेता है कि क्यों चाहिए या खर्चा क्या है। ये बात आपको बुरी भी लगेगी और खुद पर गुस्सा भी आएगा। इसलिए खुद की कमाई में बचत भी करना और खर्च भी।

4- बेझिझक अपने घर लौटना

हाल ही में एक बात खूब कही जा रही है कि मरी हुई बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी। अपनी बेटी से कहें कि अगर ससुराल में कोई परेशानी हो, तो कुछ समय तक उसे समझने और सुलझाने की कोशिश करना। अगर लगे कि चीजें अब नहीं ठीक हो रही हैं, तो अपना सामान लेकर मायके आ जाना। अपनी बेटी को माता-पिता के होने का भरोसा जरूर दिलाएं। कई बार बेटियां समाज के डर या फिर तलाक होने पर पेरेंट्स की शर्म के कारण घर पर बातें नहीं बताती हैं और गलत कदम उठा लेती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।