Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपTrue Love vs Fake Love The Clear Difference Most People Ignore
क्या ये वाकई सच्चा प्यार है या कुछ और? 90% लोग यही समझने में करते हैं भूल!

क्या ये वाकई सच्चा प्यार है या कुछ और? 90% लोग यही समझने में करते हैं भूल!

संक्षेप:

True Love vs Fake Love: कई बार लोग यह समझ ही नहीं पाते कि जिनके साथ वो प्यार के सपने जी रहे हैं, वह सच में प्यार है या सिर्फ एक आदत। महसूस तो बहुत कुछ होता है, पर सही समझ अक्सर धुंधली पड़ जाती है।

Dec 12, 2025 05:59 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्यार हर किसी की जिंदगी में एक खास जगह रखता है। हमें महसूस कराता है कि हम अकेले नहीं हैं और हमारे दिल की बातें किसी के लिए मायने रखती हैं। लेकिन कहते हैं ना सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में कहां। कई बार लोग यह समझ ही नहीं पाते कि जिनके साथ वो प्यार के सपने जी रहे हैं, वह सच में प्यार है या सिर्फ एक आदत। महसूस तो बहुत कुछ होता है, पर सही समझ अक्सर धुंधली पड़ जाती है। कभी थकान लगती है, कभी मन भारी होता है और कभी लगता है कि शायद हम ही ज्यादा सोच रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि रिश्ते को साफ नजर से देखा जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिश्ते का असली मतलब समझें

एक अच्छा रिश्ता आपको सहारा देता है, आपकी बातों को महत्व देता है और आपकी भावनाओं को हल्के में नहीं लेता। सच्चे प्यार में दोनों लोग एक-दूसरे की परेशानी सुनते हैं और उसे समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन झूठे या कमजोर रिश्तों में आपकी फीलिंग्स को 'ओवरथिंकिंग' कहकर टाल दिया जाता है। जब हर बार ब्लेम आपके ऊपर डाल दिया जाए, तो धीरे-धीरे आप खुद पर शक करने लगते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्यार में आपको डर या उलझन नहीं, बल्कि भरोसा महसूस होना चाहिए।

जब रिश्ता आपको उलझन में डालने लगे

असली प्यार कभी भी आपको लगातार कन्फ्यूज नहीं करता। आप उसमें सुरक्षित महसूस करते है और आपको यह महसूस होता है कि सामने वाला आपकी भावनाओं को अच्छे से समझ रहा है। लेकिन अगर आपको ऐसा फील होता है कि आपका इमोशंस की कद्र नहीं हो रही है, आपके इमोशंस को दबाया जा रहा है तो आपको एक बार अपने रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है। जब आप पूरी मेहनत और दिल से 100% दे रहे हों, पर सामने वाला 10% भी देने में भारी समझे, तो यह रिश्ता किसी भी मायने में आपके लिए फायदेमंद नहीं है।

'मुझे बात नहीं करनी- यह छोटी बात नहीं है

अगर हर बहस, हर गलतफहमी और हर इमोशन का जवाब सिर्फ इतना हो कि मुझे इस पर बात नहीं करनी, तो यह प्यार नहीं, बल्कि बचने का तरीका है। जब किसी रिश्ते में बातचीत ही खत्म हो जाए, तो रिश्ता चलाना सिर्फ एक आदत बन जाता है। असली प्यार में कोई आपकी बातों से भागता नहीं, बल्कि आपके साथ बैठकर हर बात को समझने की कोशिश करता है।

धीरे-धीरे खुद को खो देना

झूठा प्यार आपको एक झटके में नहीं तोड़ता, बल्कि आपको धीरे-धीरे खत्म करता है। आप अपनी पसंद की चीजें छोड़ने लगते हैं, अपनी आवाज दबा देते हैं और एक दिन पता चलता है कि आप वो इंसान ही नहीं रहे जो पहले थे। यह सबसे बड़ा संकेत है कि रिश्ता आपको प्यार नहीं, बल्कि बोझ दे रहा है। जब एक रिश्ता आपकी पहचान पर असर डालने लगे, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

आपकी कीमत हमेशा बनी रहती है

कभी भी यह मत सोचें कि आपकी कीमत किसी और के बिहेवियर पर निर्भर है। असली प्यार आपको कभी भी अपनी वैल्यू पर सवाल उठाने नहीं देता। सही इंसान आपको सुनता है, समझता है और आपके साथ खड़ा रहता है। ऐसा रिश्ता आपको मजबूत बनाता है, न कि आपको तोड़ता है। आप उसी इंसान के लायक हैं जो आपको खास महसूस कराए ना कि उस रिश्ते के जो लगातार आपको सवालों के घेरे में ला कर खड़ा कर दे और बदले में कुछ भी न दे।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।