महिलाएं भी होती हैं टॉक्सिक, इस तरह की आदतें दिखें तो फौरन बना लें दूरी
6 Signs of toxic women: रिलेशनशिप में अगर एक भी पार्टनर टॉक्सिक या इममेच्योर है तो रिश्ते का चलना मुश्किल हो जाता है। अगर प्यार के रिश्ते में महिला टॉक्सिक नेचर रखती है तो अक्सर वो इन 6 तरह के व्यवहार करते दिख जाती है। जिससे फौरन दूरी बनाने की जरूरत होती है।

इंसान का व्यवहार उसकी सोशल लाइफ को दिखाता है। कई बार हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे बात करने और रिलेशनशिप रखने से घबराहट होती है और हम दूरी बना लेते हैं। दरअसल, इस तरह की पर्सनैलिटी टॉक्सिक कही जाती है। केवल पुरुष ही नहीं काफी सारी महिलाएं भी टॉक्सिक होती है और अगर ये किसी के साथ रिलेशनशिप में रहती हैं तो रिश्ते को टॉक्सिक बना देती हैं। अगर किसी महिला के नेचर में इस तरह की आदतें दिख रही हैं तो फौरन उससे दूरी बना लें। जानें टॉक्सिक महिलाओं में कौन सी आदतें दिखती हैं।
हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करना
टॉक्सिक महिलाएं कभी भी खुद के कामों की जिम्मेदारी नहीं लेती हैं। ये दूसरों पर आरोप लगाकर खुद को बेचारा घोषित करती हैं। रिलेशनशिप में अगर इस तरह का व्यवहार पार्टनर में दिख रहा है तो हमेशा दूरी बनाकर रहने में ही समझदारी है।
हमेशा ड्रामा करना
टॉक्सिक महिलाएं हमेशा लड़ाई-झगड़ा और बहस में फंसी रहती हैं। बिना बात के बहस करना और छोटी बातों पर भी ड्रामा क्रिएट करना इन महिलाओं का स्वभाव होता है।
जलन रखना
ऐसी महिलाओं में जलन की भावना सबसे ज्यादा देखी जाती है। ये हर दूसरे इंसान से जलती हैं और दूसरी महिलाओं के साथ कंपीटशन की भाव रखती हैं।
आलोचना तो सह ही नहीं पाती
अगर किसी ने मजाक में भी इन महिलाओं के बारे में निगेटिव बात बोल दी या फिर सलाह दे दी तो ये फौरन एग्रेसिव हो जाती हैं और डिफेंसिव मोड में आकर अपना बचाव करती हैं। ये थोड़ा सा भी क्रिटिजिज्म बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं।
कंट्रोलिंग नेचर
टॉक्सिंक महिलाओं का नेचर भी कंट्रोलिंग होता है। भले ही ये साइलेंट रहें लेकिन पार्टनर को पूरी तरह से अपने मन के हिसाब से बिहेव करने के लिए फोर्स करती हैं। खुद का कंट्रोल रिलेशनशिप पर कम ना हो जाए इसलिए ये माइंड गेम खेलने से भी नहीं बचती हैं।
दूसरों के बारे में हमेशा बुरा बोलना
टॉक्सिक नेचर वाली महिलाएं जब भी गॉसिप करेंगी तो वो बुराई ही करेंगी और दूसरों के बारे में बुरा ही बोलेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।