Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपTop Merry Christmas 2025 wishes in hindi Quotes Messages Status SMS to share with friends and family
Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर स्टेटस लगाना हो या शुभकामनाएं भेजनी हों, ये टॉप 10+ मैसेज मचा रहे हैं धूम!

Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर स्टेटस लगाना हो या शुभकामनाएं भेजनी हों, ये टॉप 10+ मैसेज मचा रहे हैं धूम!

संक्षेप:

Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज ले कर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अलग अंदाज में अपनों को 'मैरी क्रिसमस' कह सकते हैं।

Dec 25, 2025 09:17 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस त्योहार को ले कर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। घरों में क्रिसमस ट्री की सजावट, सुंदर लाइटिंग, क्रिसमस स्पेशल केक और बच्चों के लिए गिफ्ट्स; ये सभी चीजें क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देती हैं। हर त्योहार की तरह क्रिसमस पर भी अपनों को बधाईयां देने का सिलसिला चलता है। किसी दूर बैठे अपने से मिल नहीं पा रहे हैं, तो सबसे अच्छा रहेगा कि उन्हें प्यारा सा एक डिजिटल संदेश भेज दिया जाए। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज ले कर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अलग अंदाज में अपनों को 'मैरी क्रिसमस' कह सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1) जो मांगो वो मिल जाए,

कभी न कोई गम सताए।

ईसा मसीह की कृपा बनी रहे,

क्रिसमस पर यही शुभकामनाएं।

मैरी क्रिसमस 2025

2) ईसा मसीह ने सांता के हाथ पैगाम भेजा है,

पांच दिन बाद नई उम्मीदों का साल भेजा है.

नए साल की पोटली में खुशियों का उपहार भेजा है,

मिलकर मनाओ क्रिसमस, ढेर सारा प्यार भेजा है।

मैरी क्रिसमस!

3) आइए इस क्रिसमस पर कुछ खास कर लें,

प्यार से दिलों की दूरियां कम कर लें।

इस पावन पर्व पर बस यही अरमान,

सब के दिलों में बस जाए प्रेम का आसमान।

मैरी क्रिसमस 2025!

4) मानवता के दुख दूर करने के लिए

परमपिता परमेश्वर ने

अपने प्रिय पुत्र प्रभु यीशु मसीह को

इस धरती पर अवतरित किया।

मैरी क्रिसमस 2025!

5) रोशनी से सजा हर घर

दिलों में हो सिर्फ प्यार

सांता लाए खुशियों की बहार

मिट जाए हर दुख-संसार

मैरी क्रिसमस 2025!

6) क्रिसमस का त्योहार है आया

सभी घरों में रोशनी और खुशियां लाया

चेहरे पर सबके है मुस्कान

यीशु के जन्मदिन छाई है बहार !

मैरी क्रिसमस!

7) दिल में प्रेम के फूल खिलें

रिश्तों के सारे बंधन मिलें

यीशु का प्यार हर दिल मिले

जीवन में उजाले ही उजाले खिलें

मैरी क्रिसमस 2025!

8) खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,

सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,

हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,

खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह।

मैरी क्रिसमस 2025!

9) तोहफे कम हों तो भी गम नहीं,

अगर साथ अपनों का हो,

क्रिसमस हर उस घर में है,

जहां प्रेम सच्चा और अपना हो।

मैरी क्रिसमस 2025!

10) खुशियों की बरसात हो, अपनों का साथ हो,

दुख की कोई बात न हो, सुख की शुरुआत हो।

क्रिसमस का त्योहार आपके लिए खास हो,

खुदा का हर पल आपके ऊपर ही विश्वास हो।

मैरी क्रिसमस!

11) लो आ गया जिसका था इंतजार,

सब मिलकर बोलो 'मैरी क्रिसमस'।

दुआ है कि तुम्हारी हर इच्छा हो पूरी हो,

जिंदगी में खुशियों की हमेशा बौछार रहे मेरे यार।

मैरी क्रिसमस!

12) खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,

सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,

हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,

खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह।

Merry Christmas 2025!

13) ठिठुरती सर्दियों में क्रिसमस के आनंद को महसूस करो

जिंदगी खूबसूरत है, इस सबक को आत्मसात करो

कितना आनंद देता है अपनों का साथ इस मौके पर

पल कोई भी खुशी का आज जाया ना करो।

मैरी क्रिसमस 2025!

14) आया है त्यौहार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

तोहफे पा कर सब बोलेंगे

आए यूं हर बार क्रिसमस

बांटे सब को प्यार क्रिसमस

मैरी क्रिसमस 2025!

15) मुस्कुराते हंसते क्रिसमस ट्री तुम सजाना...

मुस्कुराते हंसते क्रिसमस ट्री तुम सजाना,

जीवन में नयी खुशियों को लाना,

दुख दर्द अपने भूल कर,

सबको गले लगना और प्यार से क्रिसमस मनाना

मैरी क्रिसमस 2025!

16) छुटि्टयों का मौसम है

क्रिसमस की तैयारी है

रौशन हैं सब इमारतें

जैसे जन्नत ज़मीन पर पधारी है

कड़ाके की ठंड है और बादल भी थोड़े भारी हैं

प्रभु यीशु के आगमन की हो गयी तैयारी है

मैरी क्रिसमस 2025!

17) गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार,

हमने अडवांस में यह पैगाम भेजा है!

मैरी क्रिसमस 2025!

ये भी पढ़ें:ये हैं क्रिसमस के टॉप 15+ मैसेज, यीशु के जन्मदिन पर अपनों को कहें 'मैरी क्रिसमस'
ये भी पढ़ें:Santa की झोली... दूर बैठे किसी अपने को भेजें 'मैरी क्रिसमस' के 10 चुनिंदा संदेश

(Image Credit: Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।