Shayari in Hindi: प्यारे से मैसेज के साथ दोस्तों को बोलें हैप्पी संडे

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Happy Sunday: संडे का दिन जितना स्लो होता है। माइंड उतना ही तेज भागता है। अपने दिल और दिमाग को रिलैक्स कर संडे मॉर्निंग अपने दोस्तों को मैसेज भेजकर बोले हैप्पी संडे। यहां से चुनें बेहतरीन 15 टाइप के हैप्पी संडे मैसेज।

Shayari in Hindi: प्यारे से मैसेज के साथ दोस्तों को बोलें हैप्पी संडे

संडे का दिन भागती जिंदगी के पहिए में ब्रेक लेकर आता है। एक दिन जब आपको कहीं जाने की जल्दी नहीं होती, एक दिन जब आपको बार-बार घड़ी निहारने की जरूरत नहीं पड़ती। थोड़े से आलस से साथ शुरू हो रही सुबह काफी मीठी सी लगती है। चाय की चुस्कियों के साथ अपने आलस को आप दूर भगाना चाहते हैं और नींद आपको प्यारी लगती है। ऐसे प्यारे से संडे की खातिर ही बाकी के 6 दिन काम करते हैं। तो इस प्यारे से संडे को दूसरों के लिए भी प्यारा बना दें, दोस्तों को भेज दें हैप्पी संडे वाले ये मैसेज।

1- छू ले आसमान जमीन की तलाश ना कर,

जी ले जिंदगी खुशी की तलाश ना कर,

तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,

मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर।

Happy Sunday

2- जिम्मेदारियों को बोझ इतना भी मत बढाओ,

कि इतवार को ऑफिस से छुट्टी न पाओ.

3- उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको

खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको,

जी भर आनंद लें रविवार का

ऊपर वाला हजार खुशियां दे आपको।

4- मुस्कुरायें और उठ जायें,

अपने रविवार को अच्छा बनायें,

कुछ नया सीखें या सिखायें,

ध्यान रखें ये व्यर्थ ना हो जाये।।

5- ना किसी के अभाव में जियो, ना किसी के प्रभाव में जियो,

जिंदगी आपकी हैं बस अपने स्वाभाव में जियो।

6- आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।

7- रविवार को रविवार ही मानिए.

कुछ इच्छाएं परिवार की भी जानिए,

काम काज तो जिंदगी भर का है,

कुछ अरमान दिल के भी पहचानिए।

8- समझ नहीं आ रहा आज जागना है या सोना है,

क्योंकि आज काम तो कुछ नहीं होना है,

दोस्तों के साथ घूमना और सैर सपाटा होना है,

रविवार की मस्ती और धमाल ही धमाल होना है।

9- क्यों किसी के ख्यालों में खोया जाए,

क्यों किसी की यादों में रोया जाए,

इस दुनिया के झमेलों में पड़ना है बेकार,

आज सन्डे है चलो जी भर के सोया जाए।

10- कल का दिन किसने देखा है,

इसलिए आज का दिन भी खोयें क्यों?

जिन घड़ियों में हंस सकते हैं,

उन घड़ियों में रोयें क्यों?

11- कितनी सुहानी होती है

सुबह इतवार की,

जैसे ठंडी सी फुहार हो

पहले-पहले प्यार की.

Happy Sunday

12- चलो इक इतवार ऐसा भी मनाया जाएं,

सारे गमों को इस दिन भुलाया जाएँ,

खुशियों को अपने घर दावत पर बुलाया जाएं

और मायूस सी जिन्दगी को फिर से हंसाया जाएं।

13- Sunday का इंतजार हमे बहुत बेसब्री से होता है,

क्योंकि इस दिन दीदारे यार जो होता है.

14- मोती महंगे होते हैं इसलिए गंवाए नहीं जाते

अपने तो अपने होते हैं जो चाह कर भी भुलाए नहीं जाते।

15- जीवन में हम कितने भी व्यस्त क्यों ना हो,

हर सुबह अपनों की याद आ ही जाती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।