Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपtips to know friendship is real or fake 5 tips to identify selfish people
मुश्किल समय में साथ देता है सिर्फ सच्चा दोस्त , मतलबी लोगों की 5 बातों को ना करें इग्नोर

मुश्किल समय में साथ देता है सिर्फ सच्चा दोस्त , मतलबी लोगों की 5 बातों को ना करें इग्नोर

संक्षेप:

Tips to know friendship is real or fake : ऐसे दोस्त जो कल तक आपकी लाइफ का जरूरी हिस्सा हुआ करते थे अचानक अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करते हुए नजर आने लगते हैं। ऐसे में इस धोखे से बचने और अपना आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं कैसे करें सच्चे और मतलबी दोस्त की पहचान।

Dec 04, 2025 07:49 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दोस्ती सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। व्यक्ति के जन्म लेते ही उसके साथ कई रिश्ते अपने आप जुड़ जाते हैं लेकिन दोस्ती का रिश्ता व्यक्ति खुद अपने विवेक और दोस्त का दिल परखने के बाद बनाता है। लेकिन कई बार जब अच्छा और सच्चा लगने वाला दोस्त आपको धोखा देता है तो आप भीतर तक टूट जाते हैं, आपका आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे दोस्त जो कल तक आपकी लाइफ का जरूरी हिस्सा हुआ करते थे अचानक अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करते हुए नजर आने लगते हैं। ऐसे में इस धोखे से बचने और अपना आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं कैसे करें सच्चे और मतलबी दोस्त की पहचान।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सच्चे और मतलबी दोस्तों के बीच होते हैं ये 5 फर्क

मुसीबत में साथ देता है या गायब हो जाता है?

सच्चे दोस्त ही बुरे समय में आपके साथ सबसे पहले खड़े होते हैं, जबकि झूठे दोस्त बहाने बनाकर या फोन बंद करके किनारा कर लेते हैं। सच्चा दोस्त मुश्किलों में आपका साथ देता है, आपको हिम्मत देता है और आपकी भावनाओं को समझता है, जबकि नकली दोस्त सिर्फ फायदे के समय ही आपके साथ रहते हैं।

आपकी सफलता पर खुश होता है या जलता है?

सच्चा दोस्त आपकी तरक्की पर गर्व करता है और आपकी सफलता का जश्न मनाता है, जबकि एक नकली दोस्त आपकी सफलता से जलता है और पीठ पीछे आपकी बुराई करता है। एक सच्चा दोस्त मुश्किल समय में आपका साथ देता है और आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।

गिव एंड टेक का बैलेंस

एक मतलबी दोस्त सिर्फ फायदा उठाता है और मदद नहीं करता, जबकि सच्ची दोस्ती में आपसी सहयोग और एक-दूसरे के लिए समर्पण होता है। सच्ची दोस्ती में खुशियां और दुख दोनों ही साझा किए जाते हैं, और यह एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखती है।

आपके राज सुरक्षित रहते हैं या नहीं?

सच्चा दोस्त भरोसेमंद होता है और आपकी गोपनीय बातें हमेशा गुप्त बनाए रखता है। लेकिन अगर आप जो बात सिर्फ किसी एक व्यक्ति को बताते हैं और वह तुरंत दूसरों तक पहुच जाती है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति भरोसे के लायक नहीं है और आपकी दोस्ती सच्ची नहीं है।

अच्छे दोस्त गलती सुधारते हैं और नकली दोस्त शर्मिंदा करता है

सच्चे दोस्त आपकी कमियों को सुधारने में मदद करते हैं, जबकि नकली दोस्त उनका इस्तेमाल आपका अपमान करने के लिए करते हैं। सच्चे दोस्त आपकी गलतियों को प्यार से बताते हैं, भले ही आप गुस्सा हों, क्योंकि वे आपका भला चाहते हैं। वहीं, नकली दोस्त आपकी गलतियों का हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं ताकि वे आपको नीचा दिखा सकें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।