अड़ियल बहू से निपटने के लिए सास के काम आएंगी ये तरकीबें, शांत रहेगा घर का माहौल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अड़ियल रवैया वाली बहू से निपटने के लिए सास के काम आने वाली कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके घर का माहौल शांत रहे तो आप यहां बताई टिप्स को अपनाएं। 

What should a mother in law do to deal with a stubborn daughter in law
सास अड़ियल बहू से निपटने के लिए क्या करें

ससूराल में जब भी बात लड़ाई-झगड़े की होती है तो आरोप सास पर लगाया जाता है। आज भी सास को इस नजरिए से देखा जाता है कि वह बहू पर ताने कसती है, खूब काम करवाती है वगैराह। ज्यादातर समय सासू मां को ही बिगड़ते रिश्तों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन क्या वाकई हमेशा गलती सास की होती है? जब कोई लड़कीकिसी के घर की बहू बनती है तो उसको लाइफस्टाइल के मुताबिक थोड़े बहुत एडजस्टमेंट करने पड़ते हैं। अगर आप हाल ही में सास बनी हैं और आपकी बहू अड़ियल है तो घर के माहौल को शांत बनाए रखने के लिए यहां सीखिए अड़ियल बहू से निपटने की टिप्स।

1) झगड़ों के दौरान शांत रहें

अगर किसी बात को लेकर बहस हो रही है तो बहस करने की बजाय अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि बहस घर में बड़े झगड़े या दरार का रूप न ले। अपनी फीलिंग को दबाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अपनी बात कहने के लिए एक सही समय का चुनना बहुत जरूरी है।

2) किसी बात को पर्सनली ना लें

जरूरी नहीं है कि आपकी बहू कोई बात कह रही है तो वह सीधा आपके लिए हो। किसी भी बात की तुरंत प्रतिक्रिया देना या जिद्दी व्यवहार आमतौर पर उसके अपने अंदर के तनाव, असुरक्षा की भावना या बाहरी दबावों का नतीजा हो सकता है।

3) सही व्यवहार चुनें

कई बार जब किसी बात पर बहस हो रही होती है तो सही व्यवहार को चुनना बहुत जरूरी होता है। इस समय पर बिना डांटे या लेक्चर दिए बिना हल्के-फुल्के अंदाज में सही व्यवहार को चुनें और अगर कोई बात गलत हो जाए को तुरंत बात बदल दें। बाद में जब दोनों का मूड सही हो तब अपनी बात को आराम से कह दें।

4) अपने बेटे बीच में न लें

सास को कभी भी अपने बेटे को किसी एक का पक्ष लेने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। इससे शादीशुदा जिंदगी में बेवजह तनाव पैदा होता है और अक्सर कड़वाहट और बढ़ जाती है। आप अपनी और बहू के बीच कि बात को आपस में ही सुलझाएं।

5) बहुत ज्यादा समझाने से बचें

अपनी बात या पसंद को दूसरे पर थोपने से बचें। आप अपनी बात को साफ-साफ बता दें और इसे लंबी बहस या बचाव वाली दलील न बनने दें। जब आप किसी बात को बहुत ज्यादा समझाते हैं तो बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। आप अपनी बात कहें और उसे लंबी तरह से एक्सप्लेन ना करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपअड़ियल बहू से निपटने के लिए सास के काम आएंगी ये तरकीबें, शांत रहेगा घर का माहौल