हर अच्छी बहू अपनी सास के लिए जरूर करे ये 3 काम, घर में बनी रहेगी सुख-शांति!
Relationship Tips: सास-बहू का रिश्ता अच्छा हो तो घर में खुशहाली बनी ही रहती है। ये रिश्ता अच्छा रहे इसके लिए एक बहू को ये 3 बातें समझना बेहद जरूरी है। इन बातों को ध्यान रखकर सास के साथ अच्छे रिश्ते कायम किए जा सकते हैं।

घर की खुशहाली बहुत हद तक रिश्तों की समझ और तालमेल पर निर्भर करती है। खासकर सास और बहू का रिश्ता ऐसा होता है, जो पूरे परिवार के माहौल को प्रभावित करता है। जब इस रिश्ते में प्यार, सम्मान और भरोसा होता है, तो घर में अपनापन अपने आप बढ़ जाता है और रिश्ते मजबूत होने लगते हैं। लेकिन अगर इसी रिश्ते में गलतफहमियां या दूरी आ जाए, तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बहू अपने व्यवहार में कुछ बातों का ध्यान रखे, जिससे सास के साथ रिश्ता अच्छा बना रहे और घर का माहौल शांत और सकारात्मक बना रहे। चलिए जानते हैं सास के साथ स्ट्रांग बॉन्ड बनने के लिए बहू को कौन सी 3 चीज जरूर करनी चाहिए।
सास को सम्मान और प्यार देना सबसे जरूरी है
रिश्तों की शुरुआत हमेशा सम्मान और प्यार से होती है। जब बहू अपनी सास को दिल से सम्मान देती है और उनके प्रति प्यार का भाव रखती है, तो रिश्ते अपने आप मजबूत होने लगते हैं। सास भी एक मां की तरह ही परिवार को संभालती हैं और अनुभव से बहुत कुछ समझती हैं। अगर बहू उनके साथ अच्छा व्यवहार रखे, उनकी बातों को सम्मान दे और छोटे-छोटे कामों में सहयोग करे, तो रिश्ते में अपनापन बढ़ता है। यह भी देखा जाता है कि जब सास को सम्मान मिलता है, तो वह भी बहू को अपनापन और सपोर्ट देती हैं, जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहता है।
सास का सपोर्ट बनना सीखें
बहू के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपनी सास के साथ खड़ी हो और उनका सपोर्ट बने। जब सास को यह महसूस होता है कि घर में उनका कोई अपना है जो उनका साथ देता है, तो उनके दिल में बहू के लिए एक खास जगह बन जाती है। कई बार परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन ऐसे समय में बहू का साथ देना रिश्ते को और मजबूत बना देता है। सपोर्ट का मतलब हर बात में अंधा साथ देना नहीं होता, बल्कि सही समय पर सम्मान के साथ खड़े रहना होता है, जिससे भरोसा बढ़ता है।
बुराई और नकारात्मक बातों से दूरी बनाए रखें
घर या रिश्तेदारों में कई बार लोग किसी न किसी की बुराई करते हैं, लेकिन ऐसी बातों में शामिल होना रिश्तों को खराब कर सकता है। अगर कोई आपकी सास के बारे में गलत बातें करता है, तो उसमें शामिल होने से बचना चाहिए। क्योंकि हर इंसान की अपनी कहानी और परिस्थितियां होती हैं। बेहतर यही होता है कि ऐसी नेगेटिव बातों से दूरी बनाई जाए और अपने रिश्ते को साफ और मजबूत रखा जाए। जब बहू इस बात का ध्यान रखती है, तो घर में भरोसा और शांति दोनों बने रहते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


