फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल रिलेशनशिपशादीशुदा महिलाओं की तरफ क्यों जल्दी आकर्षित होते हैं मर्द, ये है वजह

शादीशुदा महिलाओं की तरफ क्यों जल्दी आकर्षित होते हैं मर्द, ये है वजह

Reasons Why Do Men Look at Other Women: आज ज्यादातर मर्द पहले से शादीशुदा महिलाओं के प्रति खुद को आकर्षित होता हुआ महसूस करते हैं। हो सकता है आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इस विषय पर हुईं कई रिसर्च

शादीशुदा महिलाओं की तरफ क्यों जल्दी आकर्षित होते हैं मर्द, ये है वजह
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Sep 2023 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

Reasons Why Do Men Look at Other Women: आज समय के साथ लोगों की सोच में भी काफी बदलाव आ गया है। जिसकी वजह से रिश्तों को देखने का तरीका और नजरिया भी पहली की तुलना में पूरी तरह से बदल चुका है। पहले के समय में जहां पुरुष शादी के लिए खुद से कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते थे, वहीं आज ज्यादातर मर्द पहले से शादीशुदा महिलाओं के प्रति खुद को आकर्षित होता हुआ महसूस करते हैं। हो सकता है आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इस विषय पर हुईं कई रिसर्च इसी बात पर जोर देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की असल वजह। 

कॉन्फिडेंस-
अक्सर देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाएं सिंगल लड़कियों की तुलना में ज्यादा कॉन्फिडेंट होती हैं। घर, बच्चे और ऑफिस, सभी जिम्मेदारियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अच्छी तरह निभाती हैं। उनका यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर आकर्षित करने लगता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि शादीशुदा महिलाएं हर परेशानी को बेहतर ढंग से डील कर सकती हैं। 

टेस्टी खाना -
कहा जाता है कि मर्दों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं शादी के कुछ साल बाद ही खाना पकाने में एक्सपर्ट हो जाती हैं। कई बार उनके हाथ का यही टेस्टी खाना खाकर पुरुष खुद को उनकी तरफ आकर्षित महसूस करते हैं।    

केयरिंग नेचर-
शादीशुदा महिलाएं हर काम अपने परिवार और आसपास के लोगों के बारे में सोचकर करती हैं। वो ऐसा हर काम करने से बचती है, जिससे उसके परिवार के लोग खुद को आहत महसूस करें। उनका यही केयरिंग नेचर मर्दों को उनके प्रति आकर्षित  करता है।  

समझदारी-
शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में लाइफ को ज्यादा प्रेक्टिकल होकर देखती हैं। उनका मैच्योर बिहेवियर और बात करने का तरीका कई बार लड़कों को काफी इंप्रेस करता है। 

रिश्तों की बेहतर समझ-
शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं अपने हर रिश्ते को सहजकर रखने की पूरी कोशिश करती हैं। जिसकी वजह से उन्हें रिश्तों की अच्छी समझ हो जाती है। जरूरत पड़ने पर ये महिलाएं अपने परिवार के लिए कोई भी बड़ा फैसला आसानी से कर लेती हैं। उनकी यही काबिलियत पुरुषों को बहुत अधिक पसंद आती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें