Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपmost romantic good night shayari wishes and messages best shubh ratri quotes and love messages in hindi
Good Night Shayari: 'मीठे-मीठे सपनों'... लव बर्ड्स सोने से पहले पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड नाइट मैसेज

Good Night Shayari: 'मीठे-मीठे सपनों'... लव बर्ड्स सोने से पहले पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड नाइट मैसेज

संक्षेप:

Good Night Shayari Messages: सोशल मीडिया पर वायरल बेस्ट रोमांटिक गुड नाइट शायरी मैसेज, जो आपके मन की बात आपके पार्टनर तक पहुंचाने के साथ उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान भी बिखेर देंगे। 

May 01, 2024 10:41 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Good Night Shayari Wishes: दिनभर की थकान के बाद चांद की रोशनी के नीचे बैठकर जब दो पल सुकून के गुजारने को मिलते हैं तो दूर बैठे किसी अपने की याद खुद-ब-खुद आने लगती है। ऐसे में जरूरी नहीं अपने दिल का हाल बयां करने के लिए आपके पास हमेशा ही अच्छे शब्द मौजूद हों। अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है तो आपकी मुश्किल दूर करते हुए यहां शेयर कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल बेस्ट रोमांटिक गुड नाइट शायरी मैसेज, जो आपके मन की बात आपके पार्टनर तक पहुंचाने के साथ उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान भी बिखेर देंगे। 
  
-बादल चांद को छुपा सकता है,
आकाश को नहीं,
हम सबको भुला सकते हैं,
पर आपको नहीं !
गुड नाइट !

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

-मीठे मीठे सपनों में खो रहा हूं
गुड नाइट दोस्तों मैं अब सो रहा हूं !

-हो चुकी रात अब सो भी जाइए
जो हैं दिल के करीब उनके ख्यालों में खो जाइए
कर रहा होगा कोई इंतज़ार आपका
ख़्वाबों में ही सही उनसे मिल तो आइये।
Good Night! Sweet Dreams!

-जरूर तारो की भी कहानी होगी,
चांद की दुनिया भी सुहानी होगी,
यूं ही नहीं है आसमान इतना खूबसूरत,
जरूर वो भी किसी के प्यार की निशानी होगी !
शुभ रात्री !

-दीपक मे अगर नूर ना होता,
तनहा दिल ये मजबूर ना होता,
हम आपको गुड नाईट कहने आते,
अगर आपका घर इतना दूर ना होता।
Good Night!

-सपनों से प्यार करने वालों को,
अक्सर रात को नींद नहीं आती ।
शुभ रात्रि !

-रात क्या हुई रौशनी को भूल गए,
चांद क्या निकला सूरज को भूल गए,
माना कुछ देर हमने आपको SMS नहीं किया,
तो क्या आप हमें याद करना भूल गए?
Good Night!

-चांद के लिए सितारे अनेक है,
पर सितारों के लिए चांद एक है।
आपके लिए तो हजारों होंगे परन्तु
हमारे लिए तो आप हजारों में एक हैं।
Good Night!😴

-रात के इन लंबे घंटों के हर सेकंड में,
मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं कि
उन्होंने मुझे आपसे प्यार करने की इजाजत दी।
शुभ रात्रि।

-जिंदगी एक रात है,
जिसमे ना जाने कितने खवाब है,
जो मिल गया वो अपना है,
जो टूट गया वो सपना है !
Good Night

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।