Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपmost romantic good morning wishes and shayari messages to send your love partner

Good Morning Wishes: प्यार भरे इन लव शायरी मैसेज से अपने किसी खास को करें गुड मॉर्निंग विश

Good Morning Wishes: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिल के करीब इंसान को हर सुबह खास अंदाज में गुड मॉर्निंग विश करना चाहते है तो बस भेज दें ये प्यारे से मैसेज और बोलें गुड मॉर्निंग।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 26 April 2024 12:41 AM
share Share

Good Morning Wishes: अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उसे गुड मॉर्निंग विश करते हुए अपने दिल का हाल बताना चाहते हैं तो ये रोमांटिक गुड मॉर्निंग शायरी मैसेज आपकी मदद कर सकते हैं। लव शायरी आपके दिल का हाल सामने वाले तक पहुंचाने में काफी मदद करती हैं। ऐसे में अपने पार्टनर की सुबह को खुशनुमा बनाने के लिए अगर आप भी कोई अच्छा सा प्यार भरा गुड मॉर्निंग मैसेज ढूंढ रहे हैं तो ये लव शायरी मैसेज आपके काम आ सकते हैं। 

-हम तो उम्र भर के मुसाफिर हैं मत पूछ
तेरी तलाश में कितने सफर किए हैं हमने
गुड मॉर्निंग

-सच्ची मोहब्बत एक जेल के कैदी की तरह होती हैं।
जिसमे उम्र बीत भी जाए तो सजा पूरी नहीं होती।
गुड मॉर्निंग

-तुम नहीं होते हो तो बहुत खलता है।
प्यार कितना है तुमसे पता चलता है।
गुड मॉर्निंग

-पूछते हैं मुझसे की शायरी लिखते हो क्यों।
लगता है जैसे आईना देखा नहीं कभी।
गुड मॉर्निंग

-सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो।
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो।
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो।

-चेहरे पर हंसी छा जाती है, आंखों में सुरूर आ जाता है।
जब तुम मुझे अपना कहते हो, मुझे खुद पर गुरुर आ जाता है।

-जब खामोश आंखों से बात होती है, 
ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है ।।"
गुड मॉर्निंग

-तेरे दिल की धड़कन बनकर तेरे साथ रहने का इरादा है,
इश्क़ में मरते तो सब हैं, लेकिन हमारा तेरे साथ जीने का वादा है।
गुड मॉर्निंग

-अगर दिल में आए कभी सवाल
कि मुझे कितनी जरूरत है तुम्हारी,
एक बार सांस रोककर देख लेना
जीने के लिए सांसों की जितनी तलब है,
उतनी ही मुझे जरूरत है तुम्हारी।
गुड मॉर्निंग

-चांद रोज़ छत पर आकर इतराता बहुत था,
कल रात मैंने भी उसे तेरी तस्वीर दिखा दी...!!
गुड मॉर्निंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें