फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल रिलेशनशिपसुबह की मजेदार शुरुआत के लिए पढ़ें ये Funny Good Morning Wishes

सुबह की मजेदार शुरुआत के लिए पढ़ें ये Funny Good Morning Wishes

Funny Good Morning Wishes: अगर अपनों के सुबह की शुरुआत एक अच्छे मैसेज को देख हंसी के साथ हो जाए तो आपको भी खूब सुकून मिलता होगा। यहां कुछ मजेदार गुड मॉर्निंग विश हैं जिन्हें पढ़कर हंसी जरूर आएगी।

सुबह की मजेदार शुरुआत के लिए पढ़ें ये Funny Good Morning Wishes
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 22 Nov 2022 06:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सुबह की अगर अच्छे तरीके से स्टार्ट हो तो फिर बाकी दिन बेहतरीन तरीके से बीत जाता है। सुबह की मजेदार शुरुआत के लिए आप अपने अपनों को कुछ फनी गुड मॉर्निंग विश भेज सकते हैं। ये विशेज काफी फनी हैं जिन्हें पढ़कर यकीनन आपको भी खूब हंसी आएगी। ये ऐसी गुड मॉर्निंग विशेज हैं जो आप अपने दोस्तों के साथ ही फैमिली के सदस्यों को भेज सकते हैं। 

 

दोस्तों के लिए  फनी गु़ड मॉर्निंग विशेज 

1) पलट दूंगा सारी दुनिया को ऐ खुदा
बस मुझको रजाई से निकलने की हिम्मत दे दे
गुड मॉर्निंग

2) चलो फिर से हौले से मुस्कुराते हैं,
बिना माचिस के लोगों को जलाते हैं।
गुड मॉर्निंग 


3) अच्छे कर्म करना सीखो,
फल का क्या है उसे तो बाजार से ले लेना।
गुड मॉर्निंग


4) काम ऐसा करो कि लोग कहें
तू रहने दे मैं कर लूंगा।
गुड मॉर्निंग


5) अपनों का संग हो, हंसी का रंग हो
इतनी मिले खुशियां आपको,
कि पड़ोसी भी देखकर दंग हो।
गुड मॉर्निंग


प्यार से जुड़ी फनी गु़ड मॉर्निंग विशेज 

6) वो इश्क में यारों कमाल कर बैठी,
'आई लव यू' सेंड टू ऑल कर बैठी।
गुड मॉर्निंग


7) इश्क करो, वफा करो
फिर भी वो अगर भाव खाए तो
उसको जिंदगी से दफा करो 
गुड मॉर्निंग


8) मुस्कुराना तो हर लड़की की अदा है,
और मेरे भाई जो इसको प्यार समझे
वो सबसे बड़ा गधा है।
गुड मॉर्निंग


9)लैला की शादी में लफड़ा हो गया
मजनू इतना नाचा कि लंगड़ा हो गया।
गुड मॉर्निंग


10) मैंने कहा मेरे इश्क में फना हो जाओ,
उसने कहा पेपर चल रहे हैं यहां से दफा हो जाओ।
मॉर्निंग

'जीवन के हर मोड़ पर...' इन खूबसूरत गुड मॉर्निंग विशेज के साथ विश करें Good Morning

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें