Good Night: दोस्तों को इन शायरियों के साथ विश करें गुड नाइट, स्टेटस के लिए हैं बेस्ट

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Good Night Shayari: सोने से पहले अपने दोस्तों या फिर अपनों की याद आए तो उन्हें फौरन मैसज भेज दें। रात के समय में गुड नाइट मैसेज भेजना बेस्ट है। यहां देखिए बेहतरीन गुड नाइट शायरियां।

Good Night: दोस्तों को इन शायरियों के साथ विश करें गुड नाइट, स्टेटस के लिए हैं बेस्ट

रोजाना के दिन को पॉजिटिविटी के साथ खत्म करना जरूरी है। ऐसा करने पर मन शांत होता है और फिर आपको अच्छी नींद भी आती है। कोशिश करें कि सोने से पहले आप अच्छी चीजों को पढ़ें, सुने या फिर देखें। अगर आप अपनों और दोस्तों को गुड नाइट मैसेज करने के बाद ही सोते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन गुड नाइट शायरियां। 

दुनिया को हर वक़्त खुशी चाहिए,
लेकिन हमें हर खुशी में,
सिर्फ आप जैसे दोस्त चाहिए।
गुड नाइट

कोई चांद सितारा है,
तो कोई फूल से भी प्यारा है,
जो हर पल याद आए,
वो पल-पल सिर्फ तुम्हारा है।
गुड नाइट

मुस्कुराओ क्या गम हैं जिंदगी में,
टेंशन किसको कम हैं जिंदगी में,
अच्छा बुरा सब भ्रम हैं जिंदगी में,
क्योंकि कभी खुशी कभी गम हैं जिंदगी में।
गुड नाइट

बादल चांद को छुपा सकता है,
आकाश को नहीं,
हम सभी को भुला सकते हैं,
बस आपको नहीं।
गुड नाइट

जिंदगी एक रात है,
जिसमें न जाने कितने ख्वाब हैं।
जो मिल गया वो अपना है।
जो टूट गया वो सपना है।
गुड नाइट

जो दिल से अच्छे होते हैं,
उसे कभी भी भूलना नहीं चाहिए,
इसलिए सोने से पहले आपको याद किया
गुड नाइट

मोती महंगे होते हैं,
जिसे गवाया नहीं जाता,
अपने तो अपने होते हैं,
उन्हें भुलाया नहीं जाता।
गुड नाइट

चांद के दीदार को सितारे अनेक हैं,
सितारों के लिए चांद सिर्फ एक हैं,
आपके लिए तो हजारों होंगे,
लेकिन हमारे लिए आप हजारों में एक हैं।
गुड नाइट

साथ रहने के लिए अच्छे साथी चाहिए,
आंसू रोकने के लिए मुस्कान चाहिए,
जिंदा रहने को जिंदगी चाहिए,
और जिंदगी जीने को आप जैसे दोस्त चाहिए।
गुड नाइट

कोई नहीं अपनी चाह से दूर होता हैं,
हर कोई अपनी हालातों से मजबूर होता हैं,
हम तो बस इतना ही जानते हैं,
हर रिश्ता मोती और हर दोस्त कोहिनूर होता हैं।
गुड नाइट

यह भी पढ़ें: Good Night Wishes: सोने से पहले अपनों को विश करते हैं गुड नाइट, यहां देखें बेहतरीन विशेज 

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।