Good Morning Shayari:'सबके दिलों का एहसास...' गुड मॉर्निंग शायरियों के साथ करें दिन की शुरुआत best 15 good morning shayari messages wishes in hindi send to your friends and relatives, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपbest 15 good morning shayari messages wishes in hindi send to your friends and relatives

Good Morning Shayari:'सबके दिलों का एहसास...' गुड मॉर्निंग शायरियों के साथ करें दिन की शुरुआत

Good Morning Shayari: सुबह उठते ही अगर आप ना केवल खुद को मोटिवेट करना चाहते हैं बल्कि अपने जानने वाले, दोस्तों और करीबियों को भी तो उन्हें भेज दें ये शानदार गुड मॉर्निंग मैसेज और दिन को बना दें खास।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 20 April 2024 05:41 AM
share Share
Follow Us on
Good Morning Shayari:'सबके दिलों का एहसास...' गुड मॉर्निंग शायरियों के साथ करें दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत ऐसी बातों से की जाए जो आपको मोटिवेशन दें। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। सुबह उठते ही अगर आप भी हाथों में फोन ले लेते हैं। तो ना केवल खुद पढ़ें बल्कि अपने करीबियों को गुड मॉर्निंग के ये मोटिवेशनल और शानदार मैसेज भेज दें। हर किसी की सुबह स्पेशल बन जाएगी।

Good Morning Motivational Messages In Hindi

ये गुलाब उनके लिए
जो मिलते नहीं हर रोज
लेकिन याद आते हैं 
हर रोज
गुड मॉर्निंग

वक्त, दोस्त और रिश्ते
ऐसी चीज है,
जो मिलती तो मुफ्त में हैं,
मगर इसकी कीमत का पता
तब चलता है 
जब ये कहीं खो जाते हैं। 
गुड मॉर्निंग

असंभव वह नहीं जो हम कर नहीं पाते
असंभव वह है जो हम करना नहीं चाहते।

अपने स्वभाव को हमेशा
सूरज की तरह रखें
न उगने का अभिमान
और ना ही, डूबने का डर
गुड मॉर्निंग

हमेशा मुस्कुराते रहिए,
कभी अपने लिए तो, 
कभी अपनों के लिए।

अच्छा दिल और अच्छा स्वभाव दोनों जरूरी है,
अच्छे दिल से रिश्ते बनते हैं,
और, अच्छे स्वभाव से रिश्ते
जीवनभर टिकते हैं।
गुड मॉर्निंग

बिना स्वार्थ और बिना मुलाकात के
प्रतिदिन याद करने वाले भी 
सौभाग्य से मिलते हैं.....
गुड मॉर्निंग

बहुत अच्छा होना भी 
अच्छा नहीं होता,
पता ही नहीं चलता कि लोग
कदर कर रहे हैं या
इस्तेमाल....
गुड मॉर्निंग

जिंदगी ऐसी ना जियो 
कि लोग फरियाद करें,
बल्कि ऐसी जियो कि
लोग तुम्हें फिर याद करें
गुड मॉर्निंग

समय और धैर्य ये दो हीरे-मोती हैं,
जिनके दम पर व्यक्त मुश्किल से मुश्किल
लक्ष्य हासिल कर सकता है।
गुड मॉर्निंग

समय के हर सेकेंड को जिएं,
यह वो पल है जो कभी दोबारा लौटकर नहीं आएगा।
गुड मॉर्निंग

सबके दिलों का एहसास अलग होता है,
इस दुनिया में सबका व्यवहार अलग होता है,
आंखें तो सबकी एक जैसी होती है
पर सबका देखने का अंदाज अलग होता है।
गुड मॉर्निंग

रिश्ते बनाओं तो ऐसे बनाओ
जिसमे शब्द कम और समझ ज्यादा हो।
गुड मॉर्निंग

बिना किताबों के जो पढ़ाई सीखी जाती है
उसे ही जिंदगी कहते हैं।
गुड मॉर्निंग

अच्छे रिश्तों को वादे
और शर्तों की जरूरत नहीं होती
बस दो खूबसूरत लोग चाहिए
एक निभा सके
और दूसरा उसको समझ सके
गुड मॉर्निंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।