Basant Panchami 2023 की अपनों को दें शुभकामनाएं
Basant Panchami 2023: बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। खास मौके पर इन शायरी संदेश से अपनों को शुभकामनाएं दें।

इस खबर को सुनें
बसंत पंचमी का पर्व साल 2023 में 26 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बुद्धि और वाणी की देवी सरस्वती की पूजा का विधान है। बसंत पंचमी पर्व बसंत ऋतु में मनाया जाता है। सर्दी के खत्म होने की आहट के साथ बसंत ऋतु आगमन होता है। इसलिए बसंत ऋतु को ऋतुराज की संज्ञा दी गई है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। हाथ में पुस्तक और वीणा बजाती देवी सरस्वती के प्रकट होने के दिन को लोग बसंत पंचमी के रूप में मनाते हैं। सोशल मीडिया पर अगर आप भी लोगों को खास दिन की शुभकामना देना चाहते हैं तो इन संदेश का इस्तेमाल करें।
मां सरस्वती का वरदान हो आपको, हर दिन नई खुशी मिले आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त, जिन्दगी में सफलता मिले आपको।
लेकर मौसम की बहार आया बसंत ऋतु का त्योहार
आओ हम सब मिलके मनाये दिल में भर के उमंग और प्यार
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मां सरस्वती सब पर अपनी कृपा कर दें,
हृदय की अज्ञानता को ज्ञान देकर दूर कर दे
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मां सरस्वती आप पर और
आपके परिवार पर अपनी कृपा बरसाएं,
आप मां को अपने हृदय में बसाएं,
आपको बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Basant Panchami 2023
मा सरस्वती की कृपा मिल जाए,
तो जीवन पुष्प की तरह खिल जाए
हैप्पी बसंत पंचमी 2023