Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपsiddhant chaturvedi mrunal thakur lovely moment gives perfect idea for love birds to make valentine day special
सिद्धांत चतुर्वेदी ने दे दिया बेस्ट कपल गोल, लेडी लव को वैलेंटाइन डे पर यूं फील कराएं स्पेशल

सिद्धांत चतुर्वेदी ने दे दिया बेस्ट कपल गोल, लेडी लव को वैलेंटाइन डे पर यूं फील कराएं स्पेशल

संक्षेप:

Valentine Day Special Couple Idea: गर्लफ्रेंड ने इस बार वैलेंटाइन डे स्पेशल बनाने के लिए बोला है। और आपका बजट कीमती गिफ्ट देने का नहीं है तो टेंशन ना लें। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की तरह इस मोमेंट को रीक्रिएट कर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस कर लें।

Feb 08, 2026 02:42 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। अब लड़कियां तो इस हफ्ते अपने लवर से कुछ ना कुछ स्पेशल चाहती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि वो स्पेशल बहुत कीमती तोहफे ही हों। छोटे-छोटे प्यारभरे गेस्चर भी दिन को खास बना सकते हैं। अब अगर आप थोड़ा फिल्मी हैं और अपनी लेडी लव को वैलेंटाइन वीक पर प्रपोज करना चाहते हैं या फिर वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो सिद्धांत चतुर्वेदी की तरह इस काम को जरूर कर दें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर का प्यार भरा मोमेंट

इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर आने वाली रोमांटिक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। और इसी प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल ठाकुर के साथ कुछ ऐसा किया जो किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकता है।

कर दी गुलाब के फूलों की बारिश

दरअसल, सिद्धांत चतुर्वेदी ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान मृणाल ठाकुर के ऊपर रोज पेटल्स की बारिश कर दी। फिल्मी प्रमोशन के लिए एक ब्यूटीफुल व्हाइट छाते में ढेर सारे गुलाब की पंखुड़ियों को भरा गया था और उसे प्यारी सी नॉट लगाकर बांधा गया था। फिर स्टेज पर ही सिद्धांत इस छाते को मृणाल के पास आते ही खोलते हैं। जिससे फूलों की बारिश हो जाती है।

ब्वॉयफ्रेंड के लिए है बेस्ट आइडिया

अब अगर आपकी गर्लफ्रेंड या लेडी लव इस वैलेंटाइन कुछ स्पेशल मोमेंट की डिमांड कर रही है तो आप इस लवली मोमेंट को रीक्रिएट कर सकते हैं। साथ ही किसी की मदद से छिपकर इस मोमेंट को कैमरे में कैप्चर भी करवा लें। इस तरह हो रही फूलों की बारिश आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आएगी। साथ ही लेडी लव की वैलेंटाइन को स्पेशल बनाने की डिमांड भी पूरी हो जाएगी। यहीं नहीं फ्यूचर में कैमरे में कैद इस मोमेंट को देखकर अपने प्यारभले पल को यादकर गर्लफ्रेंड हमेशा आपसे इंप्रेस होगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।