Shayari in hindi: मैं बेचैन, तुम राहत हो मेरी…सुबह शेयर करने के लिए यहां देखिए 10+ प्यार वाली शायरियां
सुबह के समय अपनों को खास मैसेज के साथ गुड मॉर्निंग कहने के एक अलग मजा है । अगर आप अपनों को शायराना अंदाज में प्यार वाली शायरी भेजना चाहते हैं तो यहां से किसी एक को चुनें। पढ़ें प्यार वाली शायरी0-

सुबह का समय दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। माना जात कि सुबह की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन वैसा ही बीतता है। ऐसे में पार्टनर या किसी खास इंसान को प्यार भरी शायरी भेजने के लिए बेसट हैं। ये आपके गहरे अहसास को बयां करता है। पढ़िए, अपनों को भेजने के लिए सुबह की खास शायरियां।
1) सुबह की हलकी धूप कुछ याद दिलाती है
हर महकती खुशबू एक जादू जगाती है
कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो यह ज़िन्दगी
सुबह-सुबह अपनों की याद आ ही जाती है ।
गुड मॉर्निंग
2) तेरी यादों की सौगात हर सुबह साथ हो,
हर दिन तुझसे बात करने का एहसास खास हो,
तेरे बिना अधूरी लगे ये सुबह की चाय,
तेरे इश्क में ही हर सुबह की मिठास हो।
गुड मॉर्निंग
3) सुबह की पहली किरण तुझे याद करे,
मेरा दिल हर पल तुझे ही पुकारे,
तेरा नाम लूँ और दिन हो शुरू,
तेरे प्यार में ही मेरी हर सुबह बहार हो।
गुड मॉर्निंग
4) मैं बेचैन, तुम राहत हो मेरी
जो खुदा ने पूरी कर दी, वो चाहत हो मेरी।
प्यार से भरी रहे तुम्हारी जिंदगी,
मिल जाए तुम्हें दुनिया की सारी खुशी।
गुड मॉर्निंग बेबी
5) सूरज की पहली किरण संग,
जागी नई उम्मीद की तरंग।
मुस्कान से सजा हो आपका दिन,
खुशियों से भरा हो हर एक पल।
आपका दिन मंगलमय हो
6) चाय की खुशबू और आपकी यादें,
दोनों ही सुबह-सुबह दिल को ताज़गी दे जाती हैं।
गुड मॉर्निंग
7) सूरज की पहली किरण साथ लाई है दुआ,
मुस्कुराता रहे आपका हर एक पल
ये है तमन्ना मेरी हर सुबह।
8) खुशबू बनकर महकता रहे हर लम्हा आपका,
दुआ है सुबह की ठंडी हवा आपको सुकून दे जाए।
गुड मॉर्निंग
9) नई सुबह, नया उजाला, नया हो हर ख्वाब,
ऊपरवाले से बस यही दुआ
आपकी हर सुबह लाए कामयाबी बेहिसाब।
10) सुबह का मौसम और आपकी मुस्कान,
दोनों ही दिल को सुकून दे जाते हैं जान।
गुड मॉर्निंग
11) वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे।।
गुड मॉर्निंग
12) ताजी हवा में फूलों की महक हो,
पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो,
जब भी खोलो तुम अपनी आंखें,
उन आंखों में बस खुशियों की झलक हो।
13) बिन तेरे सुबह का सूरज भी अधूरा सा लगता है,
ये हसीन मौसम भी फीका सा लगता है,
एक बार देख लूँ जो हँसता हुआ चेहरा तुम्हारा,
तो पूरा दिन मेरा खुशनुमा सा लगता है।
गुड मॉर्निंग
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


