Shayari in Hindi: हनुमान जी के भक्तों के लिए यहां से चुनें संदेश, मंगलवार की शुभकामनाएं भेज करें दिन शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मंगलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत अगर उन्हें मंगल की शुभकामनाएं देकर करना सबसे बेस्ट है। यहां पढ़ें मंगलवार की खास शुभकामनाएं।

Shayari in Hindi: हनुमान जी के भक्तों के लिए यहां से चुनें संदेश, मंगलवार की शुभकामनाएं भेज करें दिन शुरू

मंगलवार का दिन सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति में बहुत ही खास और एनर्जेटिक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन की कई धार्मिक, ज्योतिषीय और व्यावहारिक खासियतें हैं, जो इसे दूसरे दिनों से अलग बनाती हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी की भक्ति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। आपके और आपके अपनों के मंगलवार को शुभ और मंगलमय बनाने के लिए हम लेकर आएं हैं खास शायरी संदेश।

1) फूल खिलते रहें आपकी जिंदगी की राहों में,

खुशी चमकती रहे आपकी निगाहों में,

हर कदम पर मिले सफलता आपको,

यही दुआ है आज इस पावन मंगलवार में।

शुभ मंगलवार!

2) रिश्तों में प्यार रहे, दिलों में मान रहे,

इस मंगलवार आपके घर में, खुशियों का अंबार रहे।

आपका दिन शुभ हो!

3) सफलता के हर शिखर पर आपका नाम हो,

आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम हो,

हिम्मत से सामना करना हर मुश्किल का,

क्योंकि साथ आपके वीर हनुमान हों।

जय वीर हनुमान! शुभ मंगलवार।

4) दुआओं की सौगात लिए, आया है यह मंगलवार,

प्रभु की कृपा से महक उठे, आपका पूरा परिवार।

मंगलवार की सप्रेम शुभकामनाएं!

5) हंसते-मुस्कुराते आप दिन की शुरुआत करें,

हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाकर फरियाद करें,

मिलेगी हर मंजिल आपको बस विश्वास बनाए रखना,

चलो मिलकर आज जय सियाराम का जाप करें।

जय सियाराम, शुभ मंगलवार

6) काटें जो सारे कष्ट हमारे, वही हैं संकट मोचन प्यारे,

सदा रहे उन पर आशीर्वाद, जो खड़े हैं आज उनके द्वारे।

जय हनुमान, शुभ मंगलवार।

7) भय और बाधा दूर भगेगी, जब गूंजेगा बजरंग बली का नाम,

सफलता चूमेगी कदम आपके, पूरे होंगे आपके सारे काम।

मंगलवार की बधाई!

8) भूत पिसाच निकट नहीं आवै, महाबीर जब नाम सुनावै,

इस पावन चौपाई के साथ, आपका मंगलवार मंगलमय हो जाए।

शुभ मंगलवार!

9) मुसीबतें कितनी भी बड़ी हों, संकट मोचन के आगे सब छोटी हैं,

जिस पर हो जाए कृपा आपकी, उसकी किस्मत कभी न खोती है।

जय श्री राम!

10) गम की परछाई भी न छुए आपको, ऐसी दुआ हम करते हैं,

बजरंग बली की भक्ति में डूबे रहें, यही मन्नत हम करते हैं।

हैप्पी ट्यूजडे!

11) बजरंग बली का नाम लेते ही हर बिगड़ा काम बन जाता है,

जो झुकता है उनके चरणों में, उसका हर संकट मिट जाता है।

शुभ मंगलवार!

12) जिनके मन में हैं श्री राम, भाग्यशाली है वो धाम,

जिनके चरणों में है हनुमान, उन्हें हमारा बारंबार प्रणाम।

मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

13) आज आएं हैं संकट मोचन, हरने आपके सब संताप,

खुशियों से भर जाए जीवन, दूर हो जाएं सारे पाप।

जय श्री राम, जय हनुमान!

14) चरण शरण में आए के, धरु तिहारो ध्यान,

संकट मोचन कृपा करो, हे महावीर हनुमान।

आपका दिन मंगलमय हो!

15) निराश मत होना कभी जिंदगी से, साथ तुम्हारे हनुमान हैं,

जो न बन सके किसी से काम, वो करते बजरंग बली महान हैं।

शुभ मंगलवार!

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।