Shayari in Hindi: काम से बाहर गए पति को भेजें खास मैसेज, यहां पढ़ें याद वाली बेहतरीन शायरियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काम के सिलसिले में घर से दूर रहना आसान नहीं होता। अगर आपके हसबैंड काम के लिए घर से बाहर गए हैं तो आप उन्हें एक खास मैसेज भेजें जो उनके दिन भर की थकान मिटा सकता है। यहां पढ़ें बेस्ट शायरियां-

Shayari in Hindi: काम से बाहर गए पति को भेजें खास मैसेज, यहां पढ़ें याद वाली बेहतरीन शायरियां

घर से दूर जाकर रहना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपका कोई खास आपसे प्यार से बात कर ले तो हर काम आसान बन जाता है। प्यार जताने के कई तरीके हैं, लेकिन नए जमाने में लोग व्हॉट्सएप पर मैसेज और स्टेटस लगाकर कई बार प्यार जताते हैं। अगर आपके हसबैंड काम के सिलसिले में शहर से कहीं बाहर गए हैं और आप उन्हें प्यार या याद वाली शायरियां भेजना चाहती हैं तो यहां से चुनिए कुछ बेहतरीन शायरियां।

1) हिम्मत मत हारना, मंज़िल करीब है,

तुम जैसा हमसफर मिलना मेरा नसीब है।

2) तुम्हारी मुस्कुराहट ही मेरी ताकत है,

अपना ख्याल रखना, यही मेरी इबादत है।

3) कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे हर कदम पर,

मेरा प्यार बना रहे तुम पर उम्र भर।

4) सितारों की तरह चमकते रहो तुम,

फूलों की तरह महकते रहो तुम।

5) चाहे कितनी भी मुश्किल आए राहों में,

सुकून सिर्फ मिलेगा तुम्हें मेरी बाहों में।

6) तुम मेरी शान हो, मेरा अभिमान हो,

सच तो ये है कि तुम ही मेरी जान हो।

7) तेरा इंतजार मुझे हर पल रहता है,

मेरा हर कतरा बस तेरा नाम लेता है।

8) मिले तो बहुत लोग सफर में हमें,

मगर आपकी कमी कोई पूरी न कर सका।

9) दूर रहकर भी तुम मेरे पास हो,

मेरे दिल की धड़कन और मेरा विश्वास हो।

10) रास्ते चाहे कितने भी लंबे हों,

मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगी।

11) तुम्हारी आवाज सुनने को तरसते हैं कान,

जल्दी वापस आ जाओ मेरे प्रिय श्रीमान।

12) ये दूरियां सिर्फ जिस्मों की हैं,

रूह तो हमेशा एक-दूसरे में बसी रहती है।

13) थक जाओ तो मेरी यादों का सहारा लेना,

हौसला कम हो तो बस मेरा नाम पुकार लेना।

14) तुम मेहनत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं,

तुम्हारी हर जीत के पीछे मेरा हाथ है।

15) मेरी दुनिया बस तुम तक है सीमित,

तुम्हारी मेहनत ही है मेरी असली कीमत।

16) दुनिया के लिए तुम एक इंसान होगे,

पर मेरे लिए तुम पूरी कायनात हो।

17) आंखों में नींद है पर सो नहीं सकते,

तुम दूर हो हमसे, पर जुदा हो नहीं सकते।

18) दूरी से प्यार कम नहीं होता,

बस यादों का सिलसिला और गहरा हो जाता है।

19) तुम साथ नहीं तो क्या हुआ, तुम्हारा अहसास साथ है,

मेरे लिए तो बस यही सबसे खास बात है।

20) वक्त थमता नहीं, मगर यादें ठहर जाती हैं,

तुम्हारी कमी मुझे हर पल सताती है।

21) काम जरूरी है, मैं जानती हूं जान,

पर लौट कर जल्दी आना, तुम हो मेरी जान।

22) पलकें बिछाए बैठे हैं तुम्हारे इंतजार में,

दिल धड़कता है बस तुम्हारे ही प्यार में।

23) घर की दीवारें भी अब पूछती हैं हमसे,

वो कब आएंगे जो रौनक थे इस घर की?

24) तुम गए हो तो सूना है घर का हर कोना,

अब जल्दी आओ, और नहीं हमें तन्हा होना।

25) ख्वाहिश बस इतनी है कि जब भी आंखें खोलूं,

सामने तुम रहो और मैं दिल की हर बात बोलूं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।