Shayari in Hindi: मोटिवेशनल शायरियों के साथ करें दिन की शुरुआत, दिनभर पॉजिटिव और एनर्जेंटिक फिर करेंगे आप
दिनभर खासतौर से काम के समय पर अगर आप पॉजिटिव और एनर्जेटिक बने रहते हैं तो काम अच्छा होता है और जल्दी होता है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए हम लेकर आए हैं मोटिवेशनल शायरियां। पढ़ें-

सुबह की शुरुआत अगर सही एनर्जी और पॉजिटिविची के साथ हो, तो पूरा दिन शानदार गुजरता है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आपको मोटिवेशनल और जोश से भरी शायरियां पढ़नी चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं और उनके भी पॉजिटिव मॉर्निंग की शुरुआत का श्रेय ले सकते हैं।
1) सूरज हर शाम को ढल ही जाता है,
पतझड़ बहारों में बदल ही जाता है,
मुसीबत में हिम्मत मत हारना मेरे दोस्त,
क्योंकि समय कैसा भी हो, बदल ही जाता है।
2) लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है,
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती।
3) मुश्किलें जरूर हैं, मगर ठहरा नहीं हूं मैं,
मंजिल से कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं।
कदमों को बांध न पाएंगी मुसीबत की जंजीरें,
रास्तों से कह दो, अभी भटका नहीं हूं मैं।
4) परिंदों को मंज़िल मिलेगी यकीनन,
यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर,
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
5) हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख,
हार जाए चाहे जिंदगी में सब कुछ,
मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।
6) चलता रहूंगा पथ पर,
चलने में माहिर बन जाऊंगा,
या तो मंजिल मिल जाएगी,
या अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा।
7) उठो, जागो और तब तक मत रुको,
जब तक कि तुम अपने आज के लक्ष्य को हासिल न कर लो।
8) बीत गई सो बात गई, अब आगे की तकदीर लिखो,
हाथों की लकीरों से आगे, अपनी मेहनत की तस्वीर लिखो।
हर सुबह एक नया मौका लेकर आती है,
उठो और अपने हौसले से एक नया इतिहास लिखो।
9) जिंदगी की हर सुबह कुछ शर्तें लेकर आती है,
और जिंदगी की हर शाम कुछ तजुर्बे देकर जाती है।
सकारात्मक रहिए, हर अंधेरे के बाद उजाला होता है,
यही उम्मीद हर टूटते हुए दिल को संभालती है।
10) जो छूट गया उसे भूलकर, एक नई उड़ान की तैयारी कर,
नाकामियों से सीख ले, और खुद को फिर से भारी कर।
गिरे अगर तो क्या हुआ, उठना ही तो पहचान है,
तेरी हर कोशिश में छुपा, तेरा नया आसमान है।
11) रात कितनी भी काली हो, सवेरा हो ही जाता है,
जो थककर नहीं बैठता, वो मंज़िल पा ही जाता है।
शुरुआत चाहे छोटी हो, पर इरादा नेक होना चाहिए,
भीड़ में तो सब चलते हैं, तुझे सबसे अलग एक होना चाहिए।
12) अपनी ताकत पर भरोसा रख, ये वक्त भी बदल जाएगा,
आज जो मुश्किल लगता है, कल वो आसान नजर आएगा।
सोच को रख सकारात्मक, और कदम आगे बढ़ा,
तेरी लगन को देखकर, रास्ता खुद-ब-खुद बन जाएगा।
13) कि सफलता शोर मचा दे।
जो रातों को कोशिशों में गंवाते हैं,
वही इतिहास के पन्नों में अपना नाम कमाते हैं।
14) सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपना पड़ता है,
बिना मेहनत के यहां कोई चमक नहीं पाता है।
जो बहाते हैं पसीना अपने लक्ष्य की खातिर,
उनका ही सिक्का एक दिन बाज़ार में चलता है।
15) मुकाम वो चाहिए कि जिस दिन भी हारूं,
जीतने वाले से ज्यादा मेरी मेहनत के चर्चे हों।
रुकना नहीं है तुझे, बस आगे बढ़ते जाना है,
अपने कर्म के दम पर तुझे अपना नसीब खुद बनाना है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


