Shayari in Hindi: सपनों को पंख दीजिए…दो लाइन वाली शायरियों के साथ अपनों को भेजें गुड मॉर्निंग मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुबह के समय अगर आपको आदत है अपनों को गुड मॉर्निंग विशेज शेयर करने की तो आपके लिए हम यहां लेकर आए हैं दो लाइन वाली शायरियां। जो सुबह के समय अपनों के साथ शेयर करने के लिए बेहतरीन हैं।

21 motivational shayari related to the life
मोटिवेशनल शायरियां

हर उगते सूरज के साथ नई उम्मीदें, नया जोश और नई चुनौतियां साथ आती हैं। ऐसे में खुद के साथ अपनों को मोटिवेट करने के लिए आप उन्हें कुछ खास शायरियां शेयर कर सकते हैं। सुबह के समय इन दो लाइन वाली शायरियों को पढ़कर जोश आता हौ और कुछ नया करने की उम्मीद भी बढ़ जाती है। पढ़िए, 2 लाइन वाली गुड मॉर्निंग शायरियां।

दो लाइन वाली 25 गुड मॉर्निंग शायरियां

1) आपकी हर राह आसान हो, हर सुबह खुशियों की पहचान हो।गुड मॉर्निंग

2) जो बीत गया उसे भूल जाइए, नई सुबह को गले लगाइए।गुड मॉर्निंग

3) हर सुबह एक नया अवसर है, इसे मुस्कान के साथ अपनाइए।गुड मॉर्निंग

4) जीवन में खुशियां कम न हों, हर सुबह प्यार और अपनापन मिले।गुड मॉर्निंग

5) भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करें, हर दिन सफलता से भर दें।गुड मॉर्निंग

6) सुबह की चाय और आपकी मुस्कान, दोनों दिन को खास बना दें।गुड मॉर्निंग

7) आपकी जिंदगी में हमेशा उजाला रहे, हर सुबह खुशियों का प्याला रहे।गुड मॉर्निंग

8) हर दिन नई शुरुआत का नाम है, मुस्कुराना ही सबसे बड़ा काम है।गुड मॉर्निंग

9) आपकी मेहनत रंग लाए, हर सुबह सफलता संग आए।गुड मॉर्निंग

10) सपनों को पंख दीजिए, हर सुबह नई उड़ान भरिए।गुड मॉर्निंग

11) हर सुबह आपके लिए ढेर सारी दुआ लाए, हर सपना हकीकत बन जाए।गुड मॉर्निंग

12) मुस्कुराकर दिन की शुरुआत कीजिए, हर मुश्किल को आसानी से जीत लीजिए।गुड मॉर्निंग

13) सुबह की किरणें मुस्कान बनकर आएं, हर दिन आपकी ज़िंदगी में खुशियां लाएं।गुड मॉर्निंग

14) हर सुबह नई उम्मीद का पैगाम लाती है, आपकी हर खुशी भगवान बढ़ाती है।गुड मॉर्निंग

15) सूरज की रोशनी से महके आपका संसार, हर दिन मिले आपको खुशियों का उपहार।गुड मॉर्निंग

16) फूलों की तरह महके आपका हर दिन, सफलता चूमे आपके हर कदम।गुड मॉर्निंग

17) सुबह की ठंडी हवा सलाम कहे, आपकी जिंदगी हर खुशी से भरे।गुड मॉर्निंग

18) हर सुबह तेरी खुशियों का पैगाम लेकर आए, तेरी हर दुआ बिना माँगे ही कबूल हो जाए।गुड मॉर्निंग

19) सूरज की हर किरण मुस्कान बनकर आए, आपका हर दिन खुशियों से महक जाए।गुड मॉर्निंग

20) सुबह का उजाला आपकी तकदीर चमका दे, हर सपना आपका हकीकत बना दे।गुड मॉर्निंग

21) फूलों की तरह महके आपका हर दिन, हर कदम पर मिले सफलता और सुकून।गुड मॉर्निंग

22) नई सुबह नई उम्मीदों का संदेश लाई है, आपके लिए ढेर सारी खुशियां साथ लाई है।गुड मॉर्निंग

23) जो मुस्कुराकर हर सुबह का स्वागत करता है, किस्मत भी उसी का हर कदम पर साथ देती है।गुड मॉर्निंग

24)उगते सूरज ने बस इतना फरमान दिया, मेहनत करने वालों को हर दिन सम्मान दिया।गुड मॉर्निंग

25) सूरज की किरणों सा उजाला मिले आपको, हर खुशी से भरा हुआ हर पल मिले आपको।गुड मॉर्निंग

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपसपनों को पंख... दो लाइन वाली शायरियों के साथ अपनों को भेजें गुड मॉर्निंग मैसेज