Shayari In Hindi: शायरी से दिल की बात कहना होगा आसान, पढ़ें प्यार वाली 2 लाइन की शायरियां

Apr 05, 2026 06:25 am ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

प्यार का एहसास दुनिया के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक है। लेकिन अक्सर लोगों को प्यार बयां करने के लिए शब्द ही नहीं मिलते हैं। ऐसे में यहां देखिए  2 लाइन की शायरियां।

Shayari In Hindi:  शायरी से दिल की बात कहना होगा आसान, पढ़ें प्यार वाली 2 लाइन की शायरियां

प्यार का एहसास सबसे खास होता है। प्यार में दीवानगी एक ऐसा अहसास है जहां इंसान होश और दुनियादारी की सीमाएं लांघ जाता है। कहते हैं कि प्यार के दीवानों के लिए महबूब का साथ ही जन्नत है और उसकी याद ही इबादत होती है।लेकिन प्यार को शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां हम 25+ शायरियां शेयर कर रहे हैं जो प्यार आसानी बयां करने में आपके काम आ सकती हैं।

1) तू हीरा है, तुझे तराशने की जरूरत नहीं,

बस मुझे तुझे संभालने का मौका दे दे।

2) प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता,

ये तो आंखों की खामोशी से बयां होता है।

3) सच्चा प्यार वही है जो वक्त के साथ पुराना न हो,

बल्कि और गहरा हो जाए।

4) मेरी जिन्दगी की किताब में,

सबसे खूबसूरत पन्ना तेरा नाम है।

5) बस एक आखरी दुआ है रब से,

कि तेरे चेहरे पर कभी उदासी न आए।

6) रुह का रिश्ता है तुमसे,

सिर्फ जिस्म की बात नहीं।

7) दुनिया के लिए तुम एक इंसान हो,

पर मेरे लिए तुम पूरी दुनिया हो।

8) तुझे पाने की तमन्ना नहीं रही अब,

बस तुझे महसूस करना ही काफी है।

9) इबादत की तरह चाहा है तुम्हें,

अब खुदा मिले या तुम... बात एक ही है।

10) लोग पूछते हैं मेरी खुशियों का राज,

मैं बस मुस्कराकर तेरा नाम लेता हूं।

11) वफा वो नहीं जो दुनिया को दिखाई जाए,

वफा वो है जो दिल से निभाई जाए।

12) तेरी यादें भी किसी खजाने से कम नहीं,

अकेले होकर भी मुझे तन्हा नहीं होने देतीं।

13) मोहब्बत में झुकना कोई बुराई नहीं,

चमकता सूरज भी तो ढल जाता है चांद के लिए।

14) एक उम्र कम है तुझे चाहने के लिए,

काश एक जनम और उधार मिल जाए।

15) शिकायतें तो बहुत हैं तुमसे,

पर तुम्हारी एक झलक सब भुला देती है।

16)जिंदगी की हर खुशी अधूरी है,

तेरे बिना जीना एक मजबूरी है।

17) खुदा करे कि हम कभी जुदा न हों,

तेरे साथ ही मेरी हर सुबह और शाम हो।

18) तुम्हारी एक मुस्कुराहट काफी है,

मेरे दिन भर की थकान मिटाने के लिए।

19) मोहब्बत का कोई रंग नहीं होता,

फिर भी ये जिन्दगी को रंगीन बना देती है।

20) मेरी हर धड़कन में नाम तुम्हारा है,

तू ही मेरा इकलौता सहारा है।

21) काश! तुम कभी पूछो कि क्या चाहिए,

और मैं तुम्हारा हाथ थाम लूं।

22) इश्क वो नहीं जो तुझे मेरा बना दे,

इश्क वो है जो तुझे किसी और का होने न दे।

23) हजार रास्तों में भी तेरा ही ख्याल आता है,

न जाने ये दिल तुझसे क्या चाहता है।।

24) तेरी आवाज सुनने को तरसते हैं,

एक बार पुकार लो तो सुकून मिल जाए।

25) तू मिले न मिले ये मुकद्दर की बात है,

पर तुझे सोचना ही मेरा सुकून है।

26) ये लकीरें भी बड़ी अजीब हैं,

तू हाथ में तो है पर शायद नसीब में नहीं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।