Shayari in Hindi: लवर का बन जाएगा दिन जब उन्हें भेजेंगे रोमांटिक गुड मॉर्निंग शायरी, यहां से चुनें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पार्टनर को स्पेशल फील करवाना है तो सुबह के समय उनके साथ एक खास रोमांटिक शायरी शेयर करें। यहां हम कुछ बेहतरीन शायरी लेकर आए हैं जो वाकई आपके लवर का दिन बना सकते हैं।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

ज्यादातर लोगों का अक्सर एक ही सवाल रहता है कि हर सुबह को खास कैसे बनाया जाए। ऐसे में एक तरीका है दुसरों की सुबह के खास बनाएं। आपको अगर पॉजिटिविटी और प्यार बांटना अच्छा लगता है तो सुबह के समय अपने पार्टनर को खास रोमांटिक शायरी भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए प्यार भरी शायरी लेकर आए हैं, इन्हें पढ़ें और अपने प्यार के साथ शेयर करें-

रोमांटिक गुड मॉर्निंग शायरी

1) सूरज की हर किरण मुस्कान दे आपको,

खिलता हुआ हर फूल खुशबू दे आपको।

हम तो बस दुआ करते हैं हर सुबह,

खुशियों से भरी जिदगी मिले आपको।

गुड मॉर्निंग

2) सुबह की पहली किरण में तेरा नाम हो,

हर पल मेरे दिल में तेरा ही मुकाम हो।

तेरी मुस्कान से ही मेरी सुबह खिलती है,

हर दिन हमारा प्यार यूं ही बेइंतहा हो।

गुड मॉर्निंग

3) तेरी याद से मेरी हर सुबह खास होती है,

तेरी मुस्कान से दिल की हर आस होती है।

रब से बस यही दुआ है मेरी,

तेरी हर सुबह खुशियों के साथ होती है।

गुड मॉर्निंग

4) सुबह की ठंडी हवाओं का सलाम हो,

फूलों की खुशबू तेरा पैगाम हो।

हर दिन तेरा खूबसूरत गुज़रे,

खुशियों से भरी हर शाम हो।

गुड मॉर्निंग

5) तेरी हंसी से मेरा दिन संवर जाता है,

तेरा नाम दिल को सुकून दे जाता है।

हर सुबह बस यही दुआ करता हूँ,

तेरा हर सपना सच हो जाता है।

गुड मॉर्निग

6) हर सुबह तेरे प्यार का एहसास हो,

तेरी हर खुशी मेरे पास हो।

दुआ है रब से बस इतनी,

तेरी जिंदगी हमेशा खास हो।

गुड मॉर्निंग

7) सुबह का उजाला तेरे संग आए,

हर खुशी तेरा दामन सजाए।

मेरी हर दुआ में बस तू ही है,

रब तुझे हर ग़म से बचाए।

गुड मॉर्निंग

8) तेरी यादों से दिन की शुरुआत होती है,

दिल में हर पल तेरी ही बात होती है।

तू हमेशा मुस्कुराती रहे,

यही मेरी हर दुआ होती है।

गुड मॉर्निंग

9) सूरज निकला है नई उम्मीदों के साथ,

तेरी मुस्कान रहे हर पल मेरे साथ।

हर सुबह तेरा चेहरा याद आए,

यही है मेरी मोहब्बत की बात।

गुड मॉर्निंग

10) चाय की मिठास से भी प्यारी तेरी बातें हैं,

सुबह की रोशनी से भी हसीन तेरी यादें हैं।

यूँ ही हमेशा मुस्कुराते रहना मेरी जान,

तेरी खुशी में ही मेरी सारी खुशियां हैं।

गुड मॉर्निंग

11) सुबह की किरणें तुझे गले लगाएँ,

हर पल नई खुशियाँ संग लाएँ।

तेरे चेहरे की मुस्कान कभी न खोए,

रब तुझे हर खुशी दिलाए।

गुड मॉर्निंग

12) तेरे बिना हर सुबह अधूरी लगती है,

तेरी याद ही सबसे ज़रूरी लगती है।

दूर होकर भी तू दिल के पास है,

यही बात सबसे प्यारी लगती है।

गुड मॉर्निंग

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपलवर का बन जाएगा दिन जब उन्हें भेजेंगे रोमांटिक गुड मॉर्निंग शायरी, यहां से चुनें