Shayari in Hindi: इन 21 प्रेरणादायक शायरियों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, मन में जगेगी नई उम्मीद
मोटिवेशन ऐसी चिंगारी है, जो दिल में जोश और दिमाग में जुनून पैदा करती है। हर मंजिल को पाने के लिए प्रेरणा चाहिए होती है। ऐसे ही कुछ मोटिवेशनल शायरियां हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।

जिंदगी में कोई काम करने की मोटिवेशन ना हो, तो उसमें मन नहीं लगता। अगर आपने कोई लक्ष्य तय किया है, तो उसके पीछे आपका कोई न कोई मोटिवेशन जरूर छिपा होगा। ऐसे में किसी की चार प्रेरणादायक बातें सुनकर मन फिर से ऊर्जा और उत्साह से भर जाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जिंदगी में जब भी हौसला टूटने लगे और रास्ते मुश्किल दिखने लगें, तब मोटिवेशनल शायरी एक नई रोशनी बनकर दिल को उम्मीद और आत्मविश्वास से भर देती है। ये शब्द हमें याद दिलाते हैं कि हालात चाहे जैसे भी हों, जीत उसी की होती है जो कभी हार नहीं मानता। तो चलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके अंदर जोश आ जाएगा।
21 प्रेरणादायक शायरियां-
1- वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे
इंसान इतनी मेहनत करे कि तकदीर बदल जाए, ये सफलता की गारंटी है।
2- काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,
यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।
3- हार मत मान, अभी तो शुरुआत बाकी है,
तेरे सपनों की उड़ान अभी बहुत ऊंची बाकी है।
4- जो सपनों को सच करने का जुनून रखते हैं,
वो ही दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं।
5- अंधेरों से मत डर, ये तो बस एक रात है,
सुबह जरूर आएगी, ये जिंदगी की बात है।
6- रुकना नहीं है तुझे इस सफर के बीच में,
मंजिल मिलेगी तुझे तेरी ही जीत में।
7- खुद पर भरोसा रख, तू कर सकता है,
तेरी मेहनत का हर सपना सच बन सकता है।
8- बेहतर से बेहतर की तलाश करो,मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।
9- जीतेंगे हम ये वादा करो, कोशिश हमेशा ज्यादा करो,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,मजबूत इतना इरादा करो!
10- हवाओं के भरोसे मत उड़,चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख,हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।
11- हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है,
दिल से हार गए या हार को मान लेने भर से सच की हार हो जाती है।
12- हालात चाहे जैसे भी हों बदल जाएंगे,
अगर इरादे मजबूत हों तो दिन भी खिल जाएंगे।
13- खुद पर भरोसा रख, तू कर सकता है,
तेरी मेहनत का हर सपना सच बन सकता है।
14- हर सुबह एक नया मौका लेकर आती है,
जो उठ जाता है वही कहानी बनाता है।
15- सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर,
चलना भी जरुरी है मंजिल को पाने के लिए!
16- लक्ष्य को पाने के लिए यदि हम तन, मन और धन लगा देते हैं,
सच कहता हूं दोस्तों, कुंडली के सितारे भी अपनी जगह बदल देते हैं।
17- वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो।
18- सपनों को सच करने की ठान लो,
फिर कोई रुकावट मायने नहीं रखेगी।
19- डर को छोड़ आगे बढ़ता चला जा,
कामयाबी तेरे कदम चूमती चली जाएगी।
20- जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए, जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए,
ये आसमान भी आएगा जमीन पर,बस इरादों में ऐसी गूंज होनी चाहिए!
21- अपने हौसले बुलंद कर, मंजिल बहुत करीब है,
बस आगे बढ़ता जा, यह मंजिल ही तेरा नसीब है!
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


