Shayari in hindi: अपने क्रश को बताएं दिल का हाल, भेजें दिल छू लेने वाली 15 रोमांटिक शायरियां
किसी को मन ही मन चाहते रहना गलत बात नहीं है लेकिन उसे बताने की कोशिश ना करना गलत है। अगर आपका कोई क्रश है, तो उससे अपने दिल की बात जरूर कहें। कुछ शायरियों के जरिए आप ये काम आसानी से कर सकते हैं।

किसी पर क्रश होना काफी आम बात है, लेकिन अक्सर हम उसे ये बता नहीं पाते कि आप हमें पसंद हो। मन ही मन किसी को चाहते रहना एकतरफा प्यार होता है, जिसे जाहिर कर देना चाहिए। अगर आप भी किसी को अपना सबकुछ मान चुके हैं और बस उसे बता नहीं पा रहे हैं, तो कुछ शायरियों के जरिए अपने दिल का हाल बयां करें। ये शायरियां आप उन्हें भेज सकते हैं या फिर स्पेशल उनके लिए स्टेटस पर लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपके क्रश के लिए कुछ चुनिंदा शायरियां लाए हैं, जिन्हें आप पढ़ें-
क्रश के लिए 15 शायरियां-
1.
तुमसे बात हो या ना हो,
पर तुम्हारा ख्याल हर रोज आता है।
2.
ना जाने क्या जादू है तुममें,
जितना दूर जाते हो, उतने करीब लगते हो।
3.
तुम्हें देखना आदत बन गई है मेरी,
और आदतें इतनी आसानी से नहीं छूटती।
4.
दिल चुप रहता है, पर धड़कन सब कह जाती है,
शायद इसे ही छुपा हुआ प्यार कहते हैं।
5.
तुम्हारी एक झलक ही काफी है,
मेरे पूरे दिन को खास बनाने के लिए।
6.
तुम पास नहीं हो फिर भी,
हर जगह तुम्हारा एहसास होता है।
7.
कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा,
पर तुमसे मिलकर दिल बदल गया।
8.
तुम्हें चाहना गलत तो नहीं,
बस कहने की हिम्मत नहीं होती।
9.
तुम्हारी मुस्कान में कुछ तो बात है,
वरना यूं ही दिल क्यों हार जाता।
10.
ना इज़हार हुआ, ना इंकार हुआ,
बस एक खामोश सा प्यार हुआ।
11.
हर बार तुमसे नज़रें मिलती हैं,
और दिल की दुनिया बदल जाती है।
12.
तुम्हारा नाम लेते ही चेहरा खिल उठता है,
शायद यही छोटी-सी मोहब्बत है।
13.
तुमसे जुड़ी हर बात अच्छी लगती है,
जैसे हर खुशी का कारण तुम हो।
14.
दिल चाहता है तुमसे बातें करता रहूं,
चाहे वजह हो या ना हो।
15.
तुम मेरी कहानी का वो हिस्सा हो,
जो कभी लिखा नहीं गया, पर हमेशा महसूस हुआ।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


