Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपSend these Love Shayari messages to your partner to make them feel special
Love Shayari: बिजी शेड्यूल या काम के चक्कर में नहीं मिल रहा पार्टनर के लिए टाइम, तो इन मैसेज से फील कराएं स्पेशल

Love Shayari: बिजी शेड्यूल या काम के चक्कर में नहीं मिल रहा पार्टनर के लिए टाइम, तो इन मैसेज से फील कराएं स्पेशल

संक्षेप:

  • Love Shayari In Hindi: बिजी शेड्यूल या काम के चक्कर में अपने पार्टनर को कम समय या बिल्कुल वक्त नहीं दे पाते हैं तो कुछ मैसेज भेजकर स्पेशल फील करवा सकते हैं। यहां देखिए पार्टनर को भेजने के लिए बेस्ट शायरी-

Aug 19, 2024 12:04 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिजी शेड्यूल या फिर काम की वजह से समय निकालना मुश्किल हो जाता है और अब तो फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो गया है, ऐसे में कई बार हो सकता है जब आपके पास अपने पार्टनर के लिए समय ही न बचें। अक्सर ऐसे में रिश्ते खराब हो सकते हैं। अगर अपने रिश्ते को लाइफटाइम के लिए खुशहार रखना चाहते हैं तो एक दूसरे को खास महसूस कराते रहें। मैसेज के जरिए पार्टनर को स्पेशल फील करवाना है तो यहां देखिए लव शायरी 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1) पहले गुस्सा हो जाना फिर प्यार से

मानना तेरी ये अदा भी कमाल की है।

2) दुख की शाम हो या खुशी का सवेरा,

सब कुछ कबूल है अगर साथ है तेरा।

3) दूर रहते है फिर भी प्यार वही है।

जानते है कि मिल नहीं पाएंगे...

फिर भी हर पल आपका ही इंतजार क्यूं है?

4) सिर्फ तुम ही काफी हो दो

पल की जिंदगी के लिए,

हालत जैसे भी हो बस

हमेशा साथ रहना।

5) कहने को तो मेरा दिल एक है,

लेकिन जिसको दिल दिया है

वो हजारों में एक है ।

6) हंसना उनकी आदत है,

और उन्हें देखना मेरी आदत है।

7) खबर ही नहीं हुई

कि कब तुम मेरे दिल में आ गए

मेरी आंखों मे बसकर

मेरी नींद उड़ा गए।

8) बहुत बुरे हो तुम,

मगर तुमसे अच्छा

मुझे कोई लगता भी नहीं है।

9) तुम्हारी फिक्र है मुझे कोई शक नहीं

तुम्हे कोई और देखे किसी को हक नहीं।

10) हर किसी के पास ऐसा नोबिता हो

जो अपनी सुजुका को कभी रोने न दे।

11) फिक्र तो होगी न पागल तुम मोहब्बत

बनते-बनते जान जो बन गई हो।

12) तुम्हारे इश्क के रंग ओढ़कर ही मैं खुशनुमा हूं,

तुम ही तो हो मुझमे मैं खुद में कहां हूं।

13) जरुरत नहीं, फिक्र हो तुम,

जो हर जगह कर दू,

वो जिक्र हो तुम

14) मोहब्बत ऐसी हो एक दिन बात हो

दूसरे दिन मुलाकात हो और तीसरे

दिन बारात हो।

15) इंतजार तो बस उस दिन का है,

जिस दिन तेरे नाम के आगे

मेरा नाम होगा।

ये भी पढ़ें:बेशुमार प्यार होने के बाद भी इन कारणों से हो जाता है ब्रेकअप
Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।