Sawan Last Somwar 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर भेजें ये 20+ शुभकामना संदेश, महादेव की बनी रहेगी कृपा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sawan Last Somwar Wishes 2026: आज सावन का आखिरी सोमवार है। इस दिन भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं और शिव भक्ति में लीन हो जाते हैं। आप भी आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं।

Sawan Last Somwar Wishes 2026
सावन के आखिरी सोमवार की अपनों को दें शुभकामनाएं

सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है। इस पूरे महीने भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहते हैं। सावन का आखिरी सोमवार आज 24 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और पाठ करेंगे। अगर आप भी सावन के आखिरी सोमवार पर अपने खास रिश्तेदारों और दोस्तों को भक्तिमय शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां से 20 खूबसूरत संदेश चुन सकते हैं।

1. सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव!

2. महादेव आपके जीवन से सभी दुख हर लें और सुख-समृद्धि से भर दें। सावन के आखिरी सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. शिव की भक्ति में मन रम जाए, जीवन में खुशियों का सवेरा आए। हर हर महादेव!

4. भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी हो और जीवन खुशियों से भर जाए। शुभ सावन सोमवार!

5. सिर पर हाथ महादेव का हो, जीवन में साथ अपनों का हो। सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं।

6. सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. आज सजेगा भोले बाबा का दरबार,

जल चढ़ेगा शिवलिंग पर, मनेगा त्योहार

भगवान शंकर आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाएं,

सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं।

8. शिव जी की शरण में है जो भी जाता,

सुख और खुशियां अपनी झोली में है पाता

सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं।

9. क्रोध, लोभ और मोह से मिल जाएगी मुक्ति,

बोलो हर-हर महादेव, बोलो जय-जय बाबा बर्फानी

सावन के आखिरी सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. शाम-सवेरे जपें आपका ही नाम,

रास आता है मुझे बस यही काम

ॐ नमः शिवाय

सावन के अंतिम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

11. समय की चाल है

शिव अपने भक्तों की ढाल है

पल में बदल दे जो सृष्टि को

वो महाकाल है

सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

12. शिव की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने भी न पाया।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

13. भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

15. महादेव की भक्ति में मन रम जाए

हर पल जीवन में खुशियां आएं

भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहे

आपके घर में सुख-शांति का दीप जले।

हर हर महादेव, सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

16. शिव शंकर की भक्ति से मिले जीवन में सुख,

सावन सोमवार के दिन हो खुशियों का दुपट्टा लपेटा,

आपके जीवन में हो हर दिन सावन जैसा हरा-भरा,

भोलेनाथ का आशीर्वाद हो आपके साथ सदा।

17. भोलेनाथ की कृपा बरसे

खुशियों से आपका आंगन भर जाए

हर दुख आपसे दूर हो जाए

जीवन में सुख-समृद्धि छा जाए।

सावन के आखिरी सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

18. शिव के नाम से दिन की शुरुआत हो

हर पल महादेव का साथ हो

दूर रहें जीवन के सारे गम

खुशियों से भरा आपका हर कदम।

हर हर महादेव!

19. भोले की भक्ति में मन लगाएं

जीवन में खुशियों के फूल खिलाएं

महादेव की कृपा ऐसी बरसे

हर मनोकामना आपकी पूरी हो जाए।

शुभ सावन सोमवार!

20. महादेव का आशीर्वाद मिले

जीवन में खुशियों के हजारों फूल खिले

हर मुश्किल आसान हो जाए

हर दिन नई खुशी लेकर आए।

सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं।

21. सिर पर हाथ रहे भोलेनाथ का

साथ मिले हमेशा अपनों का

हर दुख जीवन से दूर रहे

खुशियों का सदा दस्तूर रहे।

हर हर महादेव!

22. शिव शंभू आपके जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आएं। शुभ सावन सोमवार!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपसावन के आखिरी सोमवार की अपनों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये 20+ भक्तिमय संदेश