Shayari in Hindi: टूटे दिल पर मरहम का काम करेंगी ये 15 नई शायरियां, स्टेटस लगाकर अपना दर्द करें बयां
प्यार में धोखा, जुदाई का दर्द वही महसूस कर सकता है, जिसने किसी से सच्चा प्यार किया हो। कई लोग ब्रेकअप से उभर जाते हैं, तो कुछ इस दर्द में जीते हैं। फिर अपनी भावनाओं को शायरी के जरिए बयां करते हैं। आपके लिए हम कुछ ऐसी ही शायरियां लेकर आए हैं।

प्यार में धोखा मिलना, किसी का छोड़कर चले जाना आम बात होती है और ज्यादातर लोग दिल टूटने के दर्द से गुजरते हैं। कई लोग ब्रेकअप से उभर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इस दर्द को नासूर बना लेते हैं। फिर ये नासूर किसी जख्म की तरह चुभता रहता है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां ज्यादा इमोशनल होती हैं लेकिन दिल टूटने का गम लड़के भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और बेवफाई की आग में जलते रहते हैं। उनका गुस्सा, दर्द सब शायरी या शेर के जरिए निकलता है। अगर आप भी फेसबुक-व्हाट्सऐप पर दिल टूटने वाली शायरियां लगाते हैं, तो हम कुछ नई और चुनिंदा सैड शायरी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
दिल टूटे आशिक के लिए 15 नई शायरियां-
1-
किसी का होना भी जरूरी नहीं,
खुद से प्यार करना सीख लिया हमने।
2-
टूटा हुआ दिल भी धड़कता है,
बस अब किसी के लिए नहीं।
3-
मोहब्बत में हार जाना भी जरूरी था,
तभी तो खुद से मिलना हुआ।
4-
अब दर्द भी अपना लगता है,
क्योंकि अपना कोई रहा नहीं।
5-
वो बदल गया वक्त के साथ,
और हम वक्त में ही अटक गए।
6-
जिंदगी से सीखा- किसी पर भरोसा करना सबसे बड़ा रिस्क होता है।
7-
किसी का होना भी जरूरी नहीं,
खुद से प्यार करना सीख लिया हमने।
8-
जो कभी मुस्कान की वजह था,
आज वही आंसुओं का कारण है।
9-
हमने छोड़ दिया इंतजार करना,
अब खुद को संभालना सीख लिया है।
10-
हमने छोड़ दिया इंतजार करना,
अब खुद को संभालना सीख लिया है।
11-
जा रहे हो अगर दूर मुझसे सनम
फिर मेरे पास आना नहीं।
12-
इश्क अधूरा ही अच्छा लगता है,
पूरा हो जाए तो दर्द नहीं मिलता।
13-
अब किसी से उम्मीद नहीं रखते,
क्योंकि उम्मीद ही सबसे ज्यादा तोड़ती है।
14-
दिल का हाल अब किसे बताएं,
जिसे सुनना था वही खामोश है।
15-
किसी के जाने से फर्क नहीं पड़ता,
पर आदतें छोड़ना मुश्किल होता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


