Happy Valentine Day: हसबैंड-वाइफ को रोमांटिक अंदाज में करना है वैलेंटाइन विश, यहां से चुनें प्यारभरी शायरियां
Happy Valentine Day Shayari In Hindi: वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्यार का इजहार करना है। या फिर अपनी बीवी या पति को वैलेंटाइन डे विश करना है। इन चुनिंदा शायरियों में से अपने पार्टनर के लिए चुनें विशेज और बोल दें हैप्पी वैलेंटाइन डे।

Happy Valentine Day Shayari In Hindi For Husband, Wife Or Girlfriend-Boyfriend: वैलेंटाइन डे का दिन मोहब्बत करने वालों के लिए स्पेशल होता है। 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने दिल के अंदर छिपे जज्बातों को जाहिर करते हैं। गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड, हसबेंड या फिर वाइफ को वैलेंटाइन डे पर भेजनी है विशेज तो यहां से चुनें प्यारभरी चुनिंदा शायरी और बोल दें हैप्पी वैलेंटाइन डे।
हैप्पी वेलेंटाइन डे
- मेरे बस में नहीं अब हाल-ए-दिल बयां करना !!
बस ये समझ लो, लफ्ज कम मोहब्बत ज्यादा है।
हैप्पी वेलेंटाइन डे
- आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है।
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी,
हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।
हैप्पी वेलेंटाइन डे

- बहुत छोटी-सी लिस्ट है मेरी
ख़्वाहिशों की
पहली ख़्वाहिश भी तुम
और आखिरी भी तुम!
हैप्पी वेलेंटाइन डे
- अच्छा लगता है आपका नाम मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई खूबसूरत सुबह जुड़ गयी किसी हसीन शाम के साथ।
हैप्पी वेलेंटाइन डे
- मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी अब मोहब्बत बन गयी,
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में की,
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।
हैप्पी वेलेंटाइन डे

- एक बार मुस्कुरा के कह दो हमसे प्यार है तुमको,
एक बार ये बता दो कि हमारा इन्तजार है तुमको,
जिन्दगी भर करेंगे आपसे ही हम उल्फत बस,
कहो कि हमारी इस बात का ऐतबार है तुमको।
हैप्पी वेलेंटाइन डे

- तेरी पहली मुलाकात जिन्दगी में एक बहार लाई थी,
हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी,
लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है,
हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी।
हैप्पी वेलेंटाइन डे
- दिल की किताब में गुलाब उसका था,
रात की नींद में ख्वाब उसका था,
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया,
मर जायेंगे बिन तेरे ये जवाब उनका था !
हैप्पी वेलेंटाइन डे

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




